‘साहब गोली मत मारो’, घरपर ‘बुलडोजर’ पहुंचते ही सामूहिक दुष्कर्म आरोपित इजराइलने ‘अब्बू-अम्मी’के साथ किया आत्मसमर्पण


३ अप्रैल, २०२२
      उत्तर प्रदेशके गोंडा जनपदमें दलित लडकीसे हुए सामूहिक दुष्कर्मके तीसरे आरोपित इजराइलने अपने घरवालोंके साथ ‘पुलिस’के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है । गोंडा ‘पुलिस’के जनपद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमारने, ३ मार्च २०२२ को (रविवार को) इसकी जानकारी दी है । इजराइलके घरपर कल ‘पुलिस’ ‘बुलडोजर’ लेकर पहुंची थी । ‘पुलिस’ने आरोपित इजराइलपर २५ सहस्र (हजार) रुपएका पुरुस्कार भी घोषित कर रखा था । बन्दी बनाते समय आरोपितके परिजनके हाथमें ‘तख्ती’ भी थी । उस ‘तख्ती’में लिखा था, “साहब आत्मसमर्पण कर रहा हूं । मुझे ‘गोली’ मत मारो ।”
      इस घटनासे जुडे गत घटनाक्रमकी जानकारी देते हुए ‘एसपी’ गोंडा ‘आईपीएस’ संतोष कुमारने कहा, “४ दिन पूर्व जनसुनवाईमें महिला अपनी बेटीके साथ आई थी । उसने बताया कि उसकी दलित समाजकी बच्चीके साथ सामूहिक दुष्कर्मकी घटना हुई है । इसको गम्भीरतासे लेते हुए अन्य धाराओंके साथ ‘एससी’ / ‘एसटी’ अधिनियममें अभियोग लिखवाया गया । आरोपितोंको पकडनेके लिए ‘पुलिस’ दलोंको गठित किया गया था । इस घटनाका एक आरोपित राजा ‘पुलिस’ भिडन्तमें ‘गोली’ लगनेके पश्चात पकडा गया था । कल रात्रि विलम्बसे रिजवान नामका भी आरोपित ‘गोली’ लगनेके पश्चात बन्दी बनाया जा चुका है ।”
      ‘एसपी’ संतोष कुमारने आगे बताया, इस अभियोगमें एक अन्य बचे वाञ्छितको भी ‘पुलिस’ दल निरन्तर खोज रही है । इन चारों आरोपितोंको दण्ड दिलानेके लिए हमारा दल प्रतिबद्ध है । हमारा प्रयास इन आरोपितोंको ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’से अल्प अवधिमें अधिकाधिक दण्ड दिलानेका रहेगा ।”
        एक समय था, जब अपराधी अपराधकर सर्वत्र घूमते थे और अब योगी शासनमें परिजन सहित आत्मसमर्पण कर रहे है । इसे ही विधानका भय कहते हैं । ऐसा सुशासन समूचे राष्ट्रमें हो, अब यही देशके प्रत्येक हिन्दूको अपेक्षित है और इसके लिए हिन्दू समाज सङ्घर्षरत भी है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution