धर्मद्रोहियोंका द्वेष, गौमांसके विषयमें हिन्दू महासभाका जालस्थल हैक !


अगस्त २४, २०१८

‘अखिल भारतीय हिन्दू महासभा’की आधिकारिक जालस्थलको ‘टीम केरल साइबर वारियर्स’ कथित नाम वाले संगठनने शुक्रवारको हैक कर लिया । संस्थाके जालस्थलके होम पेजपर ‘मसालेदार बीफ करी’की व्यंजन विधि (रेसिपी) और चित्र डाल दिए गए ।

माना जा रहा है कि एबीएचएमके प्रमुख स्वामी चक्रपाणिके इस विवादित कथनकी प्रतिक्रियामें जालस्थलको हैक किया गया कि केरलमें जो लोग गौमांस नहीं खाते हैं, केवल उनकी ही सहायता की जाएगी । केरल बाढ पीडितोंकी सहायताको लेकर दिए गए उनके इस वक्तव्यके पश्चात ‘एबीएचएम’के जालस्थलको हैक करके उसपर गौमांसका चित्र लगा दिया गया ।

जालस्थलके हैक होनेके पश्चात उसपर एक सन्देश भी आ रहा है, ‘हम लोगोंका सम्मान उनके चरित्रके कारण करते हैं और खानेकी आदतोंके कारण नहीं ।’ स्वामी चक्रपाणिने कहा था कि कुछ लोगोंद्वारा गायोंकी हत्या और उनके मांसके विक्रयके चलते कई निर्दोष लोग मारे गए । उन्होंने केरलमें आई बाढको गायके अपमान और उसकी हत्याका परिणाम माना था ।

उन्होंने एक प्रसार वाहिनीपर कहा, ‘उनके दुष्कर्मका परिणाम निर्दोष लोगोंको भोगना पड रहा है । जो लोग गायका मांस खाते हैं या जो गायकी हत्यामें सम्मिलित हैं, उन्हें किसी भी प्रकारकी बाढ राहत नहीं देनी चाहिए, चाहें वो शासकीय सहायता हो या किसी अन्य प्रकार की ।’ यदि कोई आपातकाल हो तो पहले उन्हें शपथ लेने होगी कि वो भविष्यमें मांस नहीं खाएंगे, उसके पश्चात ही उनकी सहायता की जाए ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution