हिन्दू विरोधी ‘जेंडर’ एक्टिविस्ट’ गुट ‘इक्वल कम्युनिटी फाउंडेशन’ने रक्षाबन्धनमें अवयस्क बालकको मङ्गलसूत्र पहनाया व ‘बिन्दी’ लगाई


२२ अगस्त, २०२१
       ‘जेंडर एक्टिविस्ट’ गुट ‘इक्वल कम्युनिटी फाउंडेशन’ने रक्षाबन्धनके अवसरपर ‘ट्विटर’पर एक अवयस्क बालकको ‘बिन्दी’ लगा व मङ्गलसूत्र पहनाकर एक दृश्यपट (विडियो) साझा किया है । ‘ट्वीट’में लिखा है “हमारे ‘ActionForEqualilty’ प्रतिभागी श्रेयस, लडकियोंपर टिप्पणी नहीं करने और उन्हें किसी भी प्रकारसे असहज नहीं करनेका सङ्कल्प लेते हैं । रक्षाबन्धन उत्सवके स्थानपर ‘इक्वल कम्युनिटी फाउंडेशन’ने ‘पितृसत्ता’ समाप्त करनेके लिए रक्षाबन्धनका प्रयोग किया है ।
     दृश्यपटमें अवयस्क बालकसे वीभत्स अभिनय कराने और उसे ‘ट्वीट’ करनेपर सामाजिक जालस्थलपर ‘एनजीओ’की अत्यधिक आलोचना हो रही है । कुछ ‘ट्विटर’ उपयोगकर्ताओंने महिला एवं बाल विकास मन्त्री स्मृति ईरानीको विवादित ‘ट्वीट’को देखनेके लिए संलग्न (टैग) किया है, वहीं अन्य लोगोंने गुटकी आलोचनाकी और दृश्यपटको निरर्थक (बेतुका) बताया ।
       मानवद्वेषी प्रवृत्तिसे ग्रसित तत्त्व ही हिन्दू धर्मका विषवमनकर दुष्प्रचार करते आ रहे हैं । उक्त प्रकरणमें एक साधारण बालकसे वीभत्स अभिनय करवाकर हिन्दू धर्मके प्रति विषवमन कराना, ऐसे सङ्गठनोंकी मानवद्रोही प्रवृत्तिको सुस्पष्ट परिलक्षित करता है । ऐसी प्रवृत्तिसे ग्रसित व्यक्तियों व सङ्गठनोंपर त्वरित कठोर कार्यवाई करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution