* बलवान अस्थियोंके लिए : ‘फॉस्फोरस’, ‘मैग्नीशियम’ और ‘जिंक’ जैसे तत्त्व मक्कामें भरपूर होते हैं । इससे अस्थियोंको बल मिलता है । साथ ही अस्थियोंसे (हड्डियोंसे) जुडे रोग न्यून हो जानेकी सम्भावना होती है ।
* शक्ति बढानेका स्रोत : ‘कार्बोहाइड्रेट्स’का अच्छा स्रोत है मक्का । इसीलिए इसे खानेसे ऊर्जा शीघ्र प्राप्त होती है । भुट्टा तो आपने कई बार खाया होगा । यह खानेमें बहुत स्वादिष्ट होता है और लोग प्रायः इसे वर्षाके दिनोंमें खाते हैं । भुट्टेके बालोंमें कई सारे ऐसे गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्यके लिए बहुत लाभदायक होते हैं । भुट्टेके बालोंमें ‘पोटेशियम’, ‘कैल्शियम’ और ‘विटामिन बी 2’, ‘सी’ और ‘के’ जैसे प्रमुख पोषक तत्त्व भरपूर मात्रामें होते हैं, जो स्वास्थ्यके लिए किसी वरदानसे कम नहीं हैं । भुट्टेके बालोंमें कई सारे स्वास्थके लाभ छिपे हुए हैं हैं । ये ‘यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन’के लिए उपयोगी होता है । इसके साथ ही ये आपको कई प्रकारके रोगोंसे बचाए रखता है ।
* शरीरसे ‘टॉक्सिनको करता है बाहर : ये शरीरसे अधिक पानी और ‘टॉक्सिन’को निकालनेका कार्य करता है । विशेष बात यह भी है कि यह हृदयघात और किडनीमें पथरीकी समस्याके सङ्कटसे भी बचाता है ।
Leave a Reply