गोमती नदी ‘फ्रंट’ घोटालेमें ‘सीबीआई’ने उत्तर प्रदेश, बंगाल, राजस्थानमें ४० स्थानपर की छापेमारी


०८ जुलाई, २०२१
   उतर प्रदेशमें विगत माहमें ‘सीबीआई’ने लखनऊकी गोमती नदीके तटपर बने ‘रिवरफ्रंट’के विषयमें हुए घोटालेमें उत्तर प्रदेशके विभिन्न जनपदोंमें ४० व बंगाल और राजस्थानमें ४२ स्थानोंपर छापेमारी की है ।
सूचनानुसार गोमती ‘रिवरफ्रंट’ योजनाके ३ मुख्य अभियन्ताओं (इंजीनियर) और ६ मुख्य अधीक्षक अभियन्ताओंके घरोंपर छापेमारी की गई । उल्लेखनीय है कि इस विषयमें कुल १८९ दोषियोंमें से १७३ निजी तथा १६ सामाजिक कर्मचारी हैं । इसके साथ ही बुलंदशहरके प्रदेश कांग्रेसके सदस्य राकेश भाटीके घर भी ‘सीबीआई’द्वारा छापा मारा गया ।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टीके शासनकालमें तथा अखिलेश यादवके नेतृत्वके समय इस योजनाको समाजवादी पार्टीका ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताया जा रहा था और इस योजनाके आनेके पश्चातसे ही इसमें बडे भ्रष्टाचार होनेके आरोप लगाए जा रहे थे । भ्रष्टाचारकी राशि लगभग डेढ सहस्र करोड बताई गई ।
       जिसमें देशका धन चोरोंके हाथ न जाए, ऐसी व्यावस्थाकी आवश्यकता है । उपर्युक्त प्रकरणमें दोषियोंको कठोर दण्ड दिया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution