मस्जिदमें नमाज पढनेसे भाजपा नेताको रोका, पिटाई भी की !


मार्च २७, २०१९


भाजपाकी राजनीति करनेसे क्रोधित कुछ मुस्लिम लोगोंने अपने ही समुदायके एक युवकको मस्जिदमें नमाज नहीं पढने दी । यही नहीं, दुर्व्यवहारकर उन्हें पीटा भी ! पीडितने थाना पुलिसपर कार्रवाई नहीं करनेका आरोप लगाते हुए सीएमसे सुरक्षाकी याचिका लगाई है । पुलिस प्रकरणकी जांच करनेमें लगी हुई है ।

कुशीनगरके कसया थाना क्षेत्रके नौगावां निवासी मोहम्मद इस्लाम अंसारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चाके जिला मंत्री हैं । मुख्यमंत्रीको भेजे पत्रमें उन्होंने कहा है कि भाजपासे जुडे होनेके कारण गांवके उनके ही समुदायके कुछ लोग उनसे क्रुद्ध रहते हैं । उन्हें देखते ही राष्ट्र विरोधी टिप्पणी और पाकिस्तान परस्त बातें करते रहते हैं ।

इस मध्य २२ मार्चको दोपहरमें गांवके मस्जिदमें जुमेकी नमाज पढनेके समय उन लोगोंने अपशब्द करनेके पश्चात पिटाई कर दी । कहा कि तुम भाजपाई हो, तुमको मस्जिदमें नमाज नहीं पढने दिया जाएगा । यही नहीं भाजपा न छोडनेकी स्थितिमें मारनेकी चेतावनी भी दी है ।

 

स्रोत : जागरण

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution