कठुआमें मन्दिरको लक्ष्य करके आतङ्कियोंने फेंका हथगोला


०१ जनवरी, २०२१
जम्मू-कश्मीरके कठुआ जनपदमें बुधवार, ३० दिसम्बर देर रात्रिको एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ, जिससे सीमाके निकट रहनेवाले लोग व्यथित हो गए यद्यपि इस विस्फोटमें कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है । इस रहस्यमयी विस्फोटके तुरन्त पश्चात सुरक्षा संस्थाने कठुआके हीरानगर और आस-पासके क्षेत्रमें खोज अभियान आरम्भ कर दिया है ।
      जानकारीके अनुसार, आङ्तकवादियोंने जम्मू-कश्मीरके कठुआ जनपदमें बुधवारको एक मन्दिरको लक्ष्य बनाकर हथगोला फेंका; परन्तु इसका लक्ष्य चूक गया और यह थोडी दूर जाकर फटा, जिससे वहां स्थित लोगोंके मध्य  अफरातफरीकी स्थिति बन गई । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने यह जानकारी दी ।
      जम्मूमें शान्तिको प्रभावित करनेके उद्देश्यसे पाकिस्तानियोंके समर्थनपर पुंछ एवं जम्मू जनपदोमें हथगोलाकी योजनाको असफल करते हुए पुलिसने कालान्तरमें आङ्तकवादियोंके चार सहयोगियोंको बन्दी बनाया था, जिसके पश्चात यह आक्रमण किया गया ।
        आतङ्कियोंका लक्ष्य हिन्दू मन्दिरको तथा हिन्दूओंको नष्ट करनेका है; किन्तु सभी जिहादी आतङ्कियोंका अब नाश होने लगा है । इनका भी शीघ्र ही होगा, यह शासनसे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution