भारतीय सेनाके प्रयाससे १०६ वर्ष पश्चात खोल दिया गया गुलमर्गका शिव मन्दिर
०७ जून, २०२१
कश्मीरके गुलमर्गमें स्थित महारानी मन्दिरको पुनः खोल दिया गया है । इस शिव मन्दिरका निर्माण १९१५ में महाराज हरि सिंहकी पत्नी महारानी मोहिनीबाई सिसौदियाद्वारा किया गया था; किन्तु जीर्णावस्थाके कारण, बहुत लम्बे समयतक इसे बन्द रखा गया था । अब भारतीय सेनाने प्रयासकर इसका सौन्दर्यीकरण करवाकर, श्रद्धालुओंके लिए पुनः खोल दिया है । सेनाकर्मियोंके साथ-साथ, स्थानीय लोगोंने भी इसे बडे उत्साहसे इसे सजाने-संवारनेमें सहयोग दिया । इस मन्दिरके समारोहके आयोजनमें, ‘ब्रिगेडियर’ फोगाट’के साथ-साथ, जामिया मस्जिदके इमाम, गुरुद्वाराके सिख पुजारी व एक ईसाईद्वारा संयुक्त रूपसे आयोजन करवाया गया और पर्यटन विभागकी सहायतासे, पर्यटकोंके लिए मन्दिरको खोल दिया गया है ।
कश्मीरमें ध्वस्त हुए अन्य सहस्रों मन्दिरोंका भी जीर्णोद्धार करना होगा । सराहनीय पग उठानेके लिए, ब्रिगेडियर फोगाटके साथ-साथ अन्य सहायकभी प्रशंसाके पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply