हिन्दुओंको सौंपा जाए ज्ञानवापी परिसर, मुसलमानोंके आने-जानेपर लगे रोक, न्यायालयने स्वीकारकी नूतन याचिका
२४ मई, २०२२
वाराणसीमें ज्ञानवापी विवादित ढांचे प्रकरणमें मंगलवारको (२४ मई, २०२२ को ) न्यायालयमें एक नूतन याचिका प्रविष्ट की गई है । इस याचिकामें ज्ञानवापी परिसरमें मुसलमानोंका प्रवेश रोकने और उसे हिन्दुओंको सौंपनेकी मांंग की गई है; जिसपर सुनवाई कल बुधवार (२५ मई, २०२२) को होगी ।
प्रतिवेदनके अनुसार, याचिकामें तीन प्रमुख मांंगे रखी गई हैं; जिसे विश्व वैदिक सनातन संघकी अन्तरराष्ट्रीय महामन्त्री किरण सिंहने भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमानके नामसे प्रविष्ट की है :
१. ज्ञानवापी परिसरमें तत्काल प्रभावसे मुसलमानोंका प्रवेश प्रतिबन्धित हो ।
२. ज्ञानवापीका समूचा परिसर हिन्दुओंको सौंपा जाए ।
३. भगवान आदि विश्वेश्वर स्वयंभू ज्योतिर्लिंग, जो अब सबके सामने प्रकट हो चुके हैं, उनकी पूजा करनेकी अनुमति दी जाए ।
काशी विश्वनाथ मन्दिरकी वास्तविकताका बोध हिन्दू-मुसलमान समाजको पूर्णरूपसे है; न्यायालय त्वरित हिन्दू पक्षमें निर्णय देकर न्याय करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply