हिन्दू समाजमें ‘हज हाउस’ नहीं बनने देंगे, ‘आप’ शासनके विरुद्ध हुई ३६० गांवोंकी पंचायतें
१८ सितम्बर, २०२१
देहलीके ३६० गांवोंकी ‘खाप’ पंचायतोंने गुरुवार, १६ सितम्बरको देहलीके ‘भाजपा’ प्रदेश अध्यक्षसे मिलकर, सामनेसे धमकी देते हुए कहा है कि हिन्दू समाजके मध्य ‘हज हाउस’ नहीं बनाने दिया जाएगा, यद्यपि वहां कांवडघर बनानेकी मांग की ।
इस विषयको लेकर ‘आप’ शासनपर लक्ष्य साधते हुए, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ताने कहा कि देहलीमें विद्यालय, विश्वविद्यालय और चिकित्सालयके लिए स्थान शेष नहीं है और केजरीवाल शासनने द्वारका ‘सेक्टर’-२२ में वहांके लोगोंके परामर्श बिना ही ‘हज’ के लिए भूमि दे दी है । इससे बडी बिडम्बना और क्या हो सकती है कि उन्होंने गुरुवारको ‘हज हाउस’ के लिए किए गए भूमिके आवंटनको निरस्त करनेकी मांग की और कहा कि ‘वक्फ बोर्ड’के पास पहलेसे ही अत्यधिक भूमि है ।
‘हज हाउस’की भूमि आवंटनके विवादके विषयको लेकर खाप पंचायतोंका प्रतिनिधिमण्डल केन्द्रीय मन्त्री हरदीप सिंह पुरीसे मिला था । इस सम्बन्धमें ज्ञापन मिलनेकी जानकारी देते हुए, स्वयं केन्द्रीय मन्त्रीने ‘ट्वीट’ किया है ।
वहीं, देहली ‘वक्फ बोर्ड’के सदस्य हिमाल अख्तरने इसे राजनीतिक कार्ययोजना (एजेंडा) बताया और कहा कि ‘हज हाउस’के साथ कांवड ‘हाउस’ भी बनना चाहिए । उन्होंने इसे चुनावी ध्रुवीकरण बताया है ।
‘आप’ शासनका यह निर्णय अनुचित है । केन्द्र शासनको इसमें हस्तक्षेपकर, इसपर पूर्ण रूपसे अङ्कुश लगा देना चाहिए तथा ऐसे नेताओंको जनताद्वारा अवश्य ही सत्तासे बाहरका मार्ग दिखाया जाना चाहिए । पंचायतोंका एकजुट होकर निर्णय लेना प्रशंसा योग्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply