अगस्त १०, २०१८
उत्तर प्रदेशके रामपुर गांवकी लडकीका जीवन बर्बादीकी सीमापर पहुंच गया है । गांवके ही एक युवकने विवाहका झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया और उसके पश्चात कारावास जानेके भयसे निकाह कर लिया । कुछ ही दिवसमें युवकने उसे ‘तीन तलाक’ दे दिया ! पंचायतके मध्य प्रकरण पहुंचा तो पुनः निकाहके लिए युवतीके जेठसे ‘हलाला’ भी हो गया ! ‘हलाला’के पश्चात भी युवकने पुनः निकाह से मना कर दिया ! पीडिताने एसपीसे मिलकर न्यायकी मांग की है । इस मध्य पति और जेठ दोनों भाग गए हैं !
कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांवकी युवतीका निकटके ही एक युवकसे प्रेम प्रसंग चल रहा था । युवकने शादीका झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब प्रकरण उजागर हुआ, तब अभियोग प्रविष्ट कराने की बात आई; लेकिन पंचायतने गांवका अपमान न हो, इसके चलते युवतीका निकाह आरोपी युवकसे करा दिया गया । निकाह इसी वर्ष फरवरीमें हुआ था । बताते हैं कि जेल जानेके भयसे निकाह तो हो गया; लेकिन युवक और उसके परिजन इस निकाहसे प्रसन्न नहीं थे । लगभग ढाई माह पश्चात ही मईमें युवकने उसे तलाक दे दिया गया; लेकिन युवतीने अपनी ससुराल नहीं छोडा और वह वहीं रहती रही । उसका पति घर छोड कर दूसरे प्रदेशमें व्यापार करने चला गया । विवाहिताका आरोप है कि उसके जेठने आश्वस्त किया कि वह अपने भाईसे पुनः निकाह करा देगा । यह आश्वासन देकर उसे प्रान्तीय मुख्यालय ले गया, जहां तलाकके लिखितपत्र तैयार करा लिए । विवाहिताका यह भी आरोप है कि उसका गर्भपात करा दिया गया !
जब यह प्रकरण अधिक ही बढा तो मायकेके लोगोंके अतिरिक्त ग्रामीणोंने इस प्रकरणमें हस्तक्षेप किया । इसके चलते एक बार पुनः ससुराल वाले दबावमें आए और उन्होंने पुत्रसे पुनः निकाह करानेकी स्वीकृति दी; लेकिन निकाहसे पूर्व जेठसे ‘हलाला’ करनेको कहा ! उसका बलात हलाला करा दिया गया ! इसके पश्चात भी युवक उसके साथ पुनः निकाह करनेसे मना कर गया ! मना करनेके पश्चात युवक और जेठ दोनों ही घरसे भाग गए ! पीडिता अपने परिजनके साथ पुलिस अधीक्षकसे मिली और ससुराल वालोंके विरूद्ध अभियोग प्रविष्ट कराने की प्रार्थना की । पुलिस अधीक्षकसे की गई टरिवादमें कई महिलाएं भी आरोपी बनाई गई हैं ।
पुलिस प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारीका कहना है कि इस प्रकरणकी उन्हें कोई परिवाद प्राप्त नहीं हुई है । यदि कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply