हम्पीके बादावी लिंग मन्दिरके पुजारी श्री. कृष्ण भट्टका ९४ वर्षकी आयुमें निधन, ४० वर्षोंसे ३ मीटर ऊंचे शिवलिंगकी करते थे सेवा 


२६ अप्रैल, २०२१
          रविवार, २५ अप्रैल २०२१ को हम्पीके बादावी लिंग मन्दिरके पुजारी श्री. कृष्ण भट्टका ९४ वर्षकी आयुमें निधन हो गया । वे कर्नाटकके शिवमोग्गा जनपदके तीर्थहल्ली तालुकके एक गांवके निवासी थे । वे हम्पीके सत्यनारायण मन्दिरमें पुजारी नियुक्त हुए थे । कुछ समय उपरान्त आनगुंडी राजपरिवारद्वारा उन्हें बादावी लिंग मन्दिरमें पुजारी नियुक्त किया गया । वे गत ४० वर्षोंसे वहां नित्य सेवा कर रहे थे । सनातन धर्मके प्रति समर्पण दर्शाने हेतु उनके इस मन्दिरमें लिंगके संग छायाचित्र सामाजिक जालस्थानोंपर अनेक बार साझा किए जाते थे ।
               बादावीके शिवलिंग मन्दिरकी विशेषता यह है कि यहां गर्भगृहमें सदैव जल भरा रहता है । यह लिंग ३ मीटर ऊंचा है तथा स्वच्छता करने हेतु वहां सीढी जैसा कोई साधन भी उपलब्ध नहीं है । श्री. कृष्ण भट्ट वहां चढकर लिंगकी स्वच्छता करते, भस्म और विभूति आदि अर्पण करते । भक्तोंको वहां गर्भगृहमें प्रवेशकी अनुमति नहीं है ।
             विजयनगर राजवंश द्वारा यह मन्दिर १५ वीं शताब्दीमें निर्मित किया गया था । इसमें गर्भगृहकी छतपर अनेक छिद्र बनाए गए हैं, जिनसे सूर्य प्रकाश भीतर आता है । यह छिद्र ही बहमनीके सुलतानोंके आक्रमणका कारण बने । इसी कारण लगभग ५०० वर्ष वहां पूजन न हो सका । वर्ष १९८० में यहां पूजन प्रारम्भ किया गया । श्री. कृष्ण भट्ट भक्ति तथा समर्पणका प्रतीक थे ।
     श्री. कृष्ण भट्ट जैसे पुरोहित ही सनातन धर्मकी शक्ति हैं, ऐसे धर्मनिष्ठोंपर हमें गर्व है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution