अब गुजरातके मन्दिरोंमें ध्वनि प्रसारक यन्त्रके माध्यमसे प्रसारित होगी हनुमान चालीसा व आरती
१२ अगस्त, २०२१
गुजरातके मन्दिरोंमें भी ध्वनि प्रसारकयन्त्रके माध्यमसे हनुमान चालीसाका पाठ किया जाएगा । प्रदेशके तृतीय सबसे बडे जनपद वडोदरामें १०८ ध्वनि प्रसारक यन्त्रोंके माध्यमसे हनुमान चालीसा व आरती दिनमें दो बार प्रसारित होगी । समाचार ‘देश गुजरात’के प्रतिवेदनके अनुसार, यह जनपदके एक स्थानीय संगठन ‘मिशन रामसेतु’द्वारा आरम्भ किए गए प्रयास हैं । जनपदके कालाघोडा क्षेत्रके पंचमुखी हनुमान मन्दिरमें श्रावण मासके प्रथम सोमवारको ध्वनि प्रसारक यन्त्रोंका वितरण कार्यक्रम आरम्भ हुआ था । रामसेतु संस्थाके अध्यक्ष दीप अग्रवालने बताया कि ध्वनि प्रसारक यन्त्र लगानेका कारण यह है कि भक्त घर बैठे हनुमान चालीसा, आरती व अन्य भक्ति भजनोंका लाभ ले सके; क्योंकि ‘कोरोना’ महामारीको देखते हुए शासनके अनेक दिशा-निर्देश व प्रतिबन्धोंके कारण मन्दिरोंमें भीडसे लोग बचें इस हेतु ही यह प्रयास किए जा रहे हैं । वहीं, इस समाचारके आनेके पश्चात सामाजिक जालस्थलोंपर लोग इसका पूर्णतः समर्थन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि देशके प्रत्येक जनपदमें ऐसा होना चाहिए ।
हनुमान चालीसाके माध्यमसे लोगोंको धर्मसे जोडनेका प्रयास प्रशंसनीय हैं; इससे कुछ चेतना तो अवश्य आएगी; परन्तु आज जिस प्रकारकी धर्मग्लानि हो रही है, तो उस विषयमें धर्मशिक्षण अत्यन्त आवश्यक है; अतः शासकगण, विभिन्न समितियों, संगठनों व सामान्य हिन्दुओंको अब सन्तोंकी शरणमें जाकर धर्म सीखना चाहिए , जिससे धर्मरक्षण हो सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पालिटिक्स
Leave a Reply