उज्जैनमें ‘तेजाब’ डालकर हनुमानजीकी प्रतिमाको जलाया, हिन्दू सङ्गठनोंके लोग कार्यवाहीके लिए किया प्रदर्शन
११ मार्च, २०२१
मध्य प्रदेशके उज्जैनके बडनगरमें ‘डायवर्शन रोड’पर पेट्रोल पम्पके पास बने हनुमान मन्दिरमें असामाजिक तत्त्वोंने बजरंग बलीकी प्रतिमाको जलाकर काला कर दिया । प्रतिमाकी स्थिति देख ज्ञात होता है कि किसी ज्वलनशील पदार्थको इसपर डाला गया । जानकारी होते ही हिन्दू सङ्गठनके लोग आक्रोशित हो गए और सडकोंपर आकर प्रदर्शन करने लगे । इस मध्य मार्ग बाधित (चक्काजाम) भी हुआ । स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिसको अवरोधक (बैरिकेडिंग) लगाने पडे । समाचारमें पथराव और तोडफोडकी बात भी कही जा रही है । यद्यपि स्थिति अभी नियन्त्रणमें है । नगरमें धारा-१४४ लगाई गई है । पुलिसने आश्वासन दिया है कि शीघ्रातिशीघ्र प्रतिमाको क्षतिग्रस्त करनेवाला पकडा जाएगा । स्थानीयलोगोंके संज्ञानमें यह घटना मंगलवारको आई, वो भी तब जब प्रातः श्रद्धालु हनुमानजीके दर्शनको पहुंचे । वहां लोगोंने देखा कि प्रतिमा काली हुई पडी थी । स्वस्तिक पीठके साधु डॉ. अवधेश पुरीने इस घटनाको लज्जाजनक बताया है । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ५ मार्चको मन्दिरको हानि पहुंचाई गई थी । यदि उसी समय कार्यवाही हो जाती, तो यह दूसरी बार घटना नहीं होती । दोषियोंपर कडी कार्यवाही की जाए ।
हनुमानजीके विग्रहको क्षतिग्रस्त करनेके पीछे केवल जिहादियोंका हाथ है । मध्य प्रदेशमें जबसे शिवराजजी सत्तारूढ हुए हैं, जिहादियों व वामपन्थियोंका कोई भी षड्यन्त्र सफल नहीं हुआ है कि वे राज्यमें अस्थिरताका वातावरण बना सकें । शिवराज शासन शीघ्र अति शीघ्र आरोपियोंको पकडकर उन्हें कठोर दण्डका प्रावधान करे एवं बहुसंख्यकोंको यह सन्देश मिले कि यह प्रशासन हमारे धर्म संस्थानों एवं हमारे देवी-देवताओंका अनादर नहीं होने देगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply