हरियाणामें गर्भवती बकरीके साथ ८ लोगोंने किया दुष्कर्म !


जुलाई २९, २०१८

हरियाणाके मेवातमें मानवताको लज्जित कर देने वाली एक घटना सामने आई है । यहां एक गर्भवती बकरीके साथ ८ लोगोंने सामूहिक दुष्कर्म किया है, जिससे बकरीकी मृत्यु हो गई ! पुलिसने सभी दोषियोंके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कर लिया है । बताया जा रहा है कि बकरीकी प्रथम चिकित्सिय जांच कराई जाएगी, उसके पश्चात पुलिस उन दोषियोंके विरुद्ध कार्यवाही करेगी ।सूचनाके अनुसार, यह घटना २५ जुलाईकी है, जबकि उसके अगले दिवस २६ जुलाईको मेवातके नगीना पुलिस थानेमें अभियोग प्रविष्ट कराया गया । थानेके एसआई राजबीर सिंहने बताया कि बकरीके स्वामी असलूने ८ लोगोंके विरुद्ध बकरीके साथ सामूहिक दुष्कर्मका अभियोग प्रविष्टि कराया है, जिसमें तीन दोषियों सवाकार, हारूण और जफरका संज्ञान कर लिया है, जबकि शेष पांचका करना अभी बाकी है ।

इस मध्य, बकरीके स्वामी असलूका कहना है ‘दोषी २५ जुलाईकी शाम मेरी बकरीको एक पुराने घरमें ले गए । उनमेंसे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त है । जब मैनें उनसे कहा कि मैं इसकी परिवाद पुलिस थानेमें करूंगा तो उन्होंने कहा कि तुम्हें जो मन करे, वो करो, हम दुष्कर्म करते रहेंगे । वो लोग कारावास जानेसे भयभीत नहीं हैं; क्योंकि उनका कहना है कि उनके सम्पर्क बडे-बडे लोगोंसे हैं ।’

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution