आतङ्की वित्त पोषण (फंडिंग) प्रकरणमें ‘पीडीपी’की पूर्व विधायक अंजुम फाजिलीके घर प्रवर्तन निदेशालयका ‘छापा’
२४ दिसम्बर, २०२०
प्रवर्तन निदेशालयने बुधवार, २३ दिसम्बरको जम्मू-कश्मीरके ‘हवाला आतङ्की फंडिंग’ प्रकरणमें श्रीनगरमें ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’की (पीडीपी) पूर्व मनोनीत विधायक अंजुम फाजिलीके श्रीनगर और देहली स्थित ठिकानोंपर छापा मारा । निदेशालयद्वारा कुल २८००७०० रुपए भी अधिग्रहित किए गए हैं ।
आतङ्कियोंको ‘फंडिंग’के प्रकरणमें निदेशालय और ‘एनआईए’ इससे पहले कई सङ्गठनों, पृथकतावादियों, हुर्रियत नेताओंके आवासपर छापा मार चुकी है । इसमें मोहम्मद यूसुफ सोफी, खुर्रम परवेज और अन्य नेता सम्मिलित हैं । जांचमें पाया गया कि कई कार्यकर्ताओंने आतङ्कियोंको शरण दी थी ।
वहीं प्रवर्तन निदेशालयने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’के ‘नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेम्बर’ करमना अशरफ मौलवीके तिरुअनंतपुरम स्थित पूंथुरा आवासपर छापा मारा था । निदेशालयने वर्ष २०१८ के मध्य ‘पीएफआई’के कई सदस्योंपर ‘धन शोधन निरोधक अधिनियम’के (मनी लॉन्ड्रिंग एक्टके) अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया था । इसके अतिरिक्त कोजीकोडे, मल्लापुरम और एर्नाकुलम स्थित पीएफआई नेताओंके आवासपर भी छापा मारा गया ।
जिहादियोंका पोषण करनेवाले, आतङ्कवादको बढावा देनेवाले आतङ्की राष्ट्र इनको धन उपलब्ध करवाकर भारतमें अस्थिरताका वातावरण बनानेका कुकृत्य कर रहे हैं ।
प्रशासनको जिहादियोंको कठोरसे कठोर दण्ड देना चाहिए एवं विदेशी शक्तियोंको जो इनका पालन कर रही हैं, उनको भी समाप्त करना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply