हेमंत सोरेन शासनने रामनवमीके प्रदर्शनपर लगाई रोक, भाजपा सांसदने कहा : उच्चतम न्यायालयमें जाएगा प्रकरण 


 ३० मार्च, २०२१
कोरोना महामारीको नियन्त्रणमें करनेके लिए झारखंडकी हेमंत ‘सरकार’ने रामनवमीके प्रदर्शनको लेकर बडा निर्णय लिया है । हेमंत सोरेन शासनने रामनवमीके अवसरपर झांकी निकालनेपर रोक लगा दी है, जिसको लेकर भाजपा विरोध कर रही है । झारखंडसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबेने इस प्रकरणको उच्चतम नयायालयमें ले जानेको कहा है । हेमंत ‘सरकार’ने प्रदेशमें ‘तेजी’से बढ रहे कोरोनाके प्रकरणोंको नियन्त्रणमें करनेके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं ।
दिशानिर्देशके अनुसार झारखंडमें रामनवमीकी झांकीपर रोक लगाई गई है । गोड्डाके सांसद निशिकांत दुबेने झारखंड शासनके इस निर्णयसे असहमति जताते हुए प्रकरणको उच्चतम न्यायालयमें ले जानेकी बात कही है ।
निशिकांत दुबेने पूछा कि यदि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव २०२१ में चुनावी सभा हो सकती है, तो रामनवमीकी झांकी क्यों नहीं निकल सकती है ? पूजा समिति यदि रामनवमीकी झांकी निकालनेके लिए इच्छुक होगी तो हम लोग इसका तन-मन-धनसे समर्थन करेंगे ।
       राजनीतिक दल कोई भी हों सभी दोहरे मापदण्ड अपनाते है, जहां भी उन्हे राजनीतिक लाभ मिलता है वहीं स्वयंके लिए नियमोंमें परिवर्तन कर देते हैं और जहां भी मतपत्रकी राजनीतिका लाभ मिलना हो तो वहां बहुसंख्यक लोगोंकी भावनाएं जुडी हों तब कभी सामाजिक सद्भाव तो कभी महामारीका ‘बहाना’ बनाकर बहुसंख्यक हिन्दुओंकी भावनाओंको रौंदते हैं । अब समय आ गया है कि हिन्दू , शासनके इन निर्णयोंका मुखर होकर विरोध कर अपनी श्रद्धानुसार अपने पर्व मनाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution