अगस्त १७, २०१८
जम्मू कश्मीरके पुलवामामें ‘हिज्बुल मुजाहिदीन’के सन्दिग्ध आतंकवादियोंने आज एक महिलाकी गोली मारकर हत्या कर दी ! पुलिसने यह सूचना दी ।
एक अधिकारीने बताया कि मृतक शमीना बानो क्विलकी रहने वाली थीं । पुलवामाके द्रुबगाम क्षेत्रमें उन्हें गोली मार दी गई । उन्होंने बताया कि महिलाको चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकोंने उन्हें मृत घोषित कर दिया ! पुलिसके एक प्रवक्ताने बताया कि महिलाकी हत्याके पीछे प्रतिबन्धित संगठन ‘हिज्बुल मुजाहिदीन’का हाथ है ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply