नवम्बर २०, २०१८
दिल्ली विमानतलपर (एयरपोर्टपर) मंगलवार, २० नवम्बरको दिल्ली पुलिसके विशेष दलने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीनके एक आंतकीको बन्दी बनाया ! आतंकीका नाम अन्सारुल बताया जा रहा है । ये आतंकी २८ अक्टूबरको कश्मीरके पुलवामा जनपदमें जम्मू कश्मीर पुलिसके एसआई इंतियाज अहमद मीरकी हत्यामें सम्मिलित था । विशेष दल उसके हर स्थितिपर गत १५-२० दिवसोंसे दृष्टि रख रही थी ।
जम्मू कश्मीरमें सैन्य अभियान ‘ऑल आउट’के अन्तर्गत आतंकियोंको चुन चुन कर ठिकाने लगा रही है । इससे बौखलाए आतंकियोंने सुरक्षा बलोंको वक्ष्य बनाना आरम्भ कर दिया है, इसी सन्दर्भमें कुछ दिनों पूर्व ही आतंकियोंने एक चेतावनी दी थी कि घाटीके पुलिसकर्मी और एसपीओ अपनी चाकरी छो दें । इसीके अन्तर्गत इम्तियाजकी हत्या की गई । इस वारदातके पश्चात से यह भागा हुआ था । इस हत्याके पश्चात यह सर्वप्रथम कश्मीरसे दिल्ली आया, यहांसे मुम्बई गया और बेंगलुरू होता हुआ वापस दिल्ली पहुंचा था । यहांसे यह कश्मीर जानेके प्रयासमें था । यह कश्मीरमें बडा फल व्यापारी है । गिरफ्तार आतंकीकी आयु लगभग २५ वर्ष बताई जा रही है और ये अंग्रेजीमें एमएका छात्र भी है !
इसी चेतावनीके अन्तर्गत इम्तियाजकी हत्या की गई । इम्तियाज अलीकी हत्या करनेके लिए अन्सारुलने अपनी महिलामित्रका प्रयोग किया । उसकी महिलामित्रका नाम शेख सादिया ह, जो प्रशासनिक सेवाओंकी तैयारी कर रही है । सादिया सब इंस्पेक्टर इम्तियाजको भी जानती थी । हत्या वाले दिन सादिया इम्तियाजसे पुलिस स्टेशनके पास मिली । इम्तियाजका दिन अपने परिवारसे मिलने पुलवामा जाने वाले थे । वो चेतावनीके बारेमें जानते थे, इसलिए अपना रूप भी परिवर्तित कर दिया था । सादिया भी पुलवामाकी रहने वाली है । उसने स्वयंको घर तक छोडनेके लिए कहा और इसी मध्य इम्तियाजके वाहनसे लेकर हर गतिविधिका समाचार अन्सारुलको दिया ।
अन्सारुल भी पुलवामाका ही रहने वाला है गत ४-५ वर्षोंसे हिजबुलसे जुडा हुआ है । इसके अतिरिक्त वो काफी शिक्षित भी है । उसने अंग्रेजीमें एमए किया है । दिल्ली पुलिसने इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिसको दे दी है ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply