श्रीनयना देवीमें ‘मील’के पाषाणोंपर लिखे गए खालिस्तान समर्थक उद्घोष, श्रद्धालुओंको आतङ्कित करनेके प्रयास
२८ जुलाई, २०२१
हिमाचल प्रदेशमें श्रीनयना देवी-कोलांवाला टोबा मार्गपर खालिस्तानी आतङ्कवादी संगठन और जरनैल सिंह भिंडरावालेके समर्थनमें ‘नारे’ लिखे गए हैं । स्थानीय ‘पुलिस’ने बताया कि यह खालिस्तानी असामाजिक तत्त्वोंका षड्यन्त्र है ।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्रीनयना देवीमें श्रावण अष्टमीका मेला आरम्भ होने जा रहा है । कोलांवाला टोबासे वाहनोंमें आनेवाले सहस्रोंकी संख्यामें श्रद्धालुओंकी दृष्टि इन पाषाणोंपर पड रही है । ऐसेमें असामाजिक तत्त्वोंके कृत्योंसे तनावका वातावरण निर्मित हो रहा है, जिससे लोगोंमें यह सन्देह बढ रहा है कि उत्सवको बाधित करनेके प्रयत्न किए जा रहे हैं ।
खालिस्तानी आतङ्कवाद, सिखोंके हिन्दू धर्मको तिरस्कृतकर पृथक्करणका परिणाम है, जिसको पाकिस्तानसे भी व्यापक स्तरपर समर्थन प्राप्त है और यह राष्ट्रके लिए घातक है । शासनद्वारा इसपर कठोर कार्यवाही करना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply