‘जय श्रीराम’का उद्घोष करनेपर जीशान, सैफ, साजू और फैजीने मिलकर हिन्दू युवकको पीटा
१६ मार्च, २०२२
उत्तर प्रदेशके सीतापुर जनपदमें स्थित ‘थाना’ रामकोट क्षेत्रमें एक युवकने ‘जय श्रीराम’का उद्घोष करनेपर उसे धर्मान्ध लोगोंने पीट दिया । घटनाका दृश्यपट सामाजिक जालस्थलपर सार्वजनिक हो रहा है । ‘पुलिस’ने चार लोगोंके विरुद्ध अभियोग प्रविष्टकर एक युवकको बन्दी बना लिया है ।
सामाजिक जालस्थलपर एक दृश्यपट सोमवारको सार्वजनिक हुआ । इसमें युवक ‘जय श्रीराम’का उद्घोष कर रहा था । इसपर उसे अन्य लोग पीट रहे थे । दृश्यपट सार्वजनिक होते ही ‘पुलिस’ विभाग सक्रिय हो गया । जांचमें पाया गया कि, ‘वीडियो’ कांशीराम ‘बस्ती’का है। ‘वीडियो’ पुराना है । पिटाई कर रहे लोग भी ‘बस्ती’के निवासी हैं ।
थानाध्यक्ष रामकोट विजय कुमारने बताया कि कांशीराम निवासी अनिलको जीशान, सैफ, साजू और फैजीने पीटा था । परिवादके आधारपर चारोंपर अभियोग प्रविष्टकर लिया गया है । आरोपी जीशानको बन्दी बना लिया गया है । अन्य आरोपियोंके बन्दी बनानेके प्रयास हो रहे हैं ।
क्या सहिष्णुता केवल हिन्दुओंके लिए है ? तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोग और वामपन्थी समाचार संस्थान धर्मन्धोंकी इन घटनाओंको अनदेखाकर अपरोक्ष रूपसे धर्मन्धोको प्रोत्साहित करते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply