पाकिस्तानमें अपहरणके प्रयास असफल होनेपर मार्गके मध्य १८ वर्षीय हिन्दू युवतीकी ‘गोली’ मारकर की हत्या


२२ मार्च, २०२२
           पाकिस्तानके सिंध प्रान्तमें १८ वर्षकी हिन्दू युवतीकी गोली मारकर हत्या कर दी गई । प्रतिवेदनके अनुसार, उसका अभिज्ञान पूजा कुमारी ओडके रूपमें हुआ है । प्रकरण सोमवार, २१ मार्च २०२२ का है । सुक्कूर जनपदके रोहीमें पूजाके अपहरणके प्रयास असफल होनेपर जिहादीने उसे मार्गके मध्य ही ‘गोली’ मार दी । पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायतके अनुसार, वाहिद बख्श लशारीने ही पूजाके अपरहणका प्रयास किया था, जिसका विरोध करनेपर युवतीको अपने प्राण गंवाने पडे । पाकिस्तानमें अल्पसंख्यक समुदायमें विशेषकर हिन्दू युवतियोंका बलपूर्वक अपहरणकर उनसे ‘निकाह’कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जाता है । वहीं ‘फ्राइडे टाइम्स’के प्रतिवेदनके अनुसार, प्रत्येक वर्ष हिन्दू महिलाओंके अपहरणके प्रकरण विशेषकर अधिक होते हैं । ‘पीपुल्स कमिशन फॉर माइनॉरिटी राइट ऐंड सेंटर फॉर सोशल जस्टिस’के अनुसार २०१३ से २०१९ के मध्य बलपूर्वक धर्मान्तरणकी १५६ घटनाएं उजागर हुई है ‌‌। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ही सिंधमें बलपूर्वक धर्म परिवर्तनके अन्तर्गत दो हिन्दू बालिकाओंके अपहरणका प्रकरण आया था एवं इसी प्रकार १५ वर्षकी हिन्दू बालिका पायल कुमारीका भी सिंधके गोथवाली मोहम्मद पटाफीसे अपहरण किया गया था ।
      नित्य उजागर होते हिन्दुओंके उत्पीडनके समाचार सुनकर भी केन्द्र शासन, भारत एवं विश्वके अनेक समाजसेवी संगठन धृतराष्ट्र समान वर्तनकर दृष्टिहीनसे बन जाते हैं । वहीं, जैसा भयावह जीवन अल्पसंख्यक हिन्दू ‘इस्लामिक’ राष्ट्रमें व्यतीत करते हैं, ऐसी कल्पना भारतके मुसलमान स्वप्नमें भी नहीं कर सकते । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution