नवम्बर १९, २०१८
अमेरिकाके न्यूयॉर्कके बुशविकमें स्थित एक मद्यशालामें (पबमें) शौचालयमें हिन्दू देवी-देवताओंका चित्र लगाया था !! इसका नाम ‘हाउस ऑफ येस’ बताया जा रहा है । भारतीय मूलकी रहने वाली अंकिता मिश्रा कुछ दिवस पूर्व यहां गई थी, जहां उनकी दृष्टि पबके इस कृत्यपर पडी । शौचालयकी भित्तपर (दीवारोंपर) देवताओंके चित्र देख कर अंकिता अचम्भित रह गई । मद्यशालाकी भित्तपर भगवान गणेश, सरस्वती, काली और शिवजीके चित्र लगे थे !
महिलाने पब प्रशासनको एक ईमेल भेजकर अपनी आपत्ति प्रकट की । महिलाका ईमेल मिलते ही पबमें हडकम्प मच गया । आनन-फाननमें पब प्रशासनने तुरन्त अपनी चूक भी स्वीकार कर ली । पबकी ओरसे वक्तव्य जारी कर कहा गया कि उनसे भारतीय संस्कृतिको समझनेमें चूक हो गई; इसलिए उनसे यह चूक हुई । पबने शीघ्र ही भित्तसे देवी-देवताओंके चित्र हटानेकी बात भी कही ।
“देवी-देवताओंके अपमानका यह कोई प्रथम प्रकरण नहीं है और सदैवकी भांति इसे मात्र एक चूक मानकर छोड दिया गया ! शौचालयमें प्रदर्शन करनेके लिए ईसाई देशको हिन्दू देवताओंके चित्र ही मिले, यह अनजानेमें किया गया कृत्य तो है नहीं ! इससे ही हिन्दुओंके मृत धर्माभिमानका बोध होता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply