न्यायालयमें विवाह करने पहुंचे मुसलमान युवकको ‘लव जिहाद’के नामपर भीडने पीटा


जुलाई २४, २०१८

उत्तर प्रदेशके गाजियाबादमें मंगलवारको ‘लव जिहाद’का एक नया प्रकरण उजागर हुआ है, जिसमें भीडने मुस्लिम युवककी बुरी तरह पिटाई कर दी है !

मध्य प्रदेशका रहने वाला एक व्यक्ति मंगलवारको न्यायालयमें विवाह करनेके लिए बिजनौर निवासी अपनी प्रेमिकाके साथ कुलसचिव (रजिस्ट्रार) कार्यालय पहुंचा । एकाएक वहां भीड जुट गई और उसको पीटने लगी !

यह व्यक्ति मुसलमान है और वह अपनी हिन्दू प्रेमिकाके साथ विवाह करना चाहता था । जब लोगोंको यह बात पता चली कि युवक मुसलमान है और लडकी हिन्दू तो वो ‘लव जिहाद’का आरोप लगाते हुए कुलसचिव कार्यालय पहुंच गए । उन्होंने लडकेको जमकर पीटा । इसके बाद पुलिसने इस प्रकरणमें स्वतः संज्ञान लेते हुए दो ज्ञात और कई अज्ञात लोगोंके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कर लिया है । जानकारीके अनुसार प्रेमी युगल नोएडामें चाकरी करता है ।

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution