पाकिस्तानमें अवयस्क बच्चीका अपहरणकर किया गया धर्मान्तरण, प्राथमिकी कराने गए पिताको खदेडा पुलिसने
२२ मार्च, २०२१
पाकिस्तानमें एक और बच्चीका अपहरण कर लिया गया है । सिंध राज्यके हैदराबाद जनपदके हसरी क्षेत्रके रहनेवाले चन्दनकी बेटी पूजा १३ वर्षकी है । इस समाचारकी सूचना ‘हिन्दू मेम्बर नेशनल असैम्बली’के सदस्य रमेश कुमारने दी ।
पूजाका पिता चन्दन किसी संस्थानमें कर्मचारी है । इस घटनाके परिवादकी प्रविष्टि करानेके लिए गए हुए चन्दनको पुलिसने बाहर खदेड दिया । पुलिसने पूजाके परिजनकी कोई भी बात नहीं सुनी । इसी कारण प्राथमिकी प्रविष्ट करानेके लिए उसे राजनेताओं और संस्थाओंकी सहायता लेनी पडी ।
कराचीके एक युवकके अनुसार सिंध प्रान्तमें रहना एक बुरे स्वप्नके समान हो गया है । पुलिस वहांकी प्रत्येक घटनाको ‘मीडिया’से भी छुपानेका प्रयास करता है ।
उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व रत्नलालकी बेटीका एक मुसलमानद्वारा अपहरण कर लिया गया था और उसे मुसलमान बना दिया गया । बेटीके न मिलनेपर उसके पिताने आत्महत्या करनेकी बात कही थी । उसने कहा था कि पाकिस्तानमें हमारी सहायता करनेवाला कोई भी नहीं है ।
पाकिस्तान जैसे देशसे हिन्दुओंको किसी भी प्रकारकी सहायताकी अपेक्षा करना असम्भव हो गया है । ऐसे देशकको नष्ट करना अथवा वहांके हिन्दुओंको भारतमें बसाना ही एक मात्र उपाय हो सकता है; अन्यथा वहांके हिन्दुओंको नष्ट होते देखना अति पीडादायक होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply