देवबंदके ‘दारुल उलूम’के अध्यक्षने भी स्वीकारा, हिन्दू-मुसलमानके पूर्वज एक होनेकी बात


१४ सितम्बर, २०२१
             सहारनपुरके देवबंद स्थित ‘दारुल उलूम’के प्रधानाचार्य एवं ‘जमीयत उलेमा-ए-हिन्द’के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनीने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवतके उस वक्तव्यका समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतमें हिन्दुओं व मुसलमानोंके पूर्वज एक हैं । उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघकी पूर्व विचारधारामें परिवर्तन आया है एवं अब वह उचित मार्गपर प्रशस्त है । उन्होंने मुसलमानोंको अपने ‘मुल्क’से प्रेम है, यह बात भी कही; परन्तु वह, यह कहनेसे नहीं चूके कि आतङ्कवादके प्रकरणोंमें जिन मुसलमानोंको पकडा जाता है, वह अधिकांशतः छद्म होते हैं । दैनिक भास्करसे वार्तालापके मध्य मौलाना अरशद मदनीने कहा कि यदि यह सब प्रकरण सत्य होते तो निचले न्यायालयमें जिन्हें दण्ड मिलता है, उन्हें उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय कैसे मुक्त कर देते हैं ? वहीं, अपने पन्थके विषयमें प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि देशमें १ लाखसे अधिक ‘मस्जिदें’ हैं, जहांपर मुसलमान बालकोंको ‘तालीम’ दी जाती है । उन्होंने दारुल उलूममें लडकियोंके पढनेके विषयमें कहा कि वह इस हेतु हमें मना नहीं करते; परन्तु ‘शरिया’के अनुसार महिलाओंको पुरुषोंसे पृथक ‘तालिम’ लेनी चाहिए । उन्होंने महिलाओंके खिलाडी बननेपर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिलाओंको ऐसे कार्य करनेकी अनुमति नहीं देनी चाहिए, जिसमें उनका भागना पुरुष भी देखें ।
       किसीके मानने या न माननेसे सत्य छुप नहीं सकता । पूर्वकालमें सम्पूर्ण विश्व ही ईश्वरद्वारा निर्मित सनातन धर्मका ही अनुसरण करता था । कलयुगमें जैसे-जैसे अन्य पन्थोंकी निर्मिती हुई, लोग भ्रमित हो उस ओर आकर्षित होते चले गए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution