सितम्बर ३, २०१८
तमिलनाडुके कोयम्बटूरमें पांच लोगोंको हिन्दू संगठनोंके कुछ नेताओंकी हत्याका षडयन्त्र करनेके आरोपमें बन्दी बनाया गया है ।
एक गुप्त सूचनाके आधारपर पुलिसकी विशेष जांच इकाईने (एसआईयू) शनिवारको चार लोगोंको बन्दी बना लिया, जो चेन्नई से यहां पहुंचे थे । पुलिसके अनुसार इन्हें लेने आए व्यक्तिको भी पूछताछके लिए बन्दी बनाया गया ।
पूछताछसे उजागर हुआ है कि उन सभी लोगोंने हिन्दू मक्कल काचिके अर्जुन सम्पत और हिन्दू मुन्नानी के नेता मुकाम्बिकाई मनिकी हत्याका षडयन्त्र रचा था ।
उन सभीपर ‘अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया है । उन्हें बन्दी बनाकर कोयम्बटूरके केन्द्रीय कारागारमें भेज दिया गया है । वहीं, सम्बन्धित नेताओंको पुलिसने सुरक्षा उपलब्ध कराई है ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply