गुरुग्राममें सार्वजनिक स्थलपर नमाजके विरोधमें महिलाओंका भजन-कीर्तन


९ अक्टूबर, २०२१
      सार्वजनिक स्थलोंपर ‘नमाज’ किए जानेपर गत कुछ दिवसोंसे गुरुग्राममें विरोध हो रहा है । ९ अक्टूबर, शनिवारको गुरुग्राम ‘सेक्टर’-४७ की हिन्दू महिलाएं भी विरोध प्रदर्शनमें सहभागी हुईं । उन्होंने सार्वजनिक स्थलपर ‘नमाज’का विरोध करते हुए भजन-कीर्तन और आरती की । इसके साथ ही वहां एकत्रित हुए मुसलमानोंने भी ‘पुलिस’की कडी सुरक्षाके मध्य ‘नमाज’ भी ‘अदा’ की । वहां ‘नमाज अदा’ करनेके लिए किसी प्राधिकरणसे अनुमति नहीं थी और स्थानीय लोग इसीका विरोध कर रहे थे ।
      उल्लेखनीय है कि विगत माह क्षेत्रमें सार्वजनिक रूपसे       हो रहे नमाजके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन हुआ था । स्थानीय निवासियोंने अपने स्थानके आसपास मुसलमान पुरुषोंकी भीडका विरोध किया और उनपर विधान-व्यवस्था तोडनेका आरोप लगाया । इसके पश्चात, गुरुग्राम ‘पुलिस’ने प्रतिवाद किया था कि हिन्दुओं और मुसलमानोंके मध्य परस्पर चर्चाके पश्चात मुसलमानोंको सार्वजनिक स्थानोंपर ‘नमाज ‘अदा करनेकी अनुमति दी गई थी । इसके पश्चात एक ‘आरटीआई’ प्रविष्ट की गई । जिसमें ऐसे ‘नमाज’स्थलों और समुदायोंके प्रतिनिधियोंका विवरण मांगा गया, जो परस्पर ‘समझौतों’में सम्मिलित थे । जनसूचना अधिकारीको पत्र लिखकर अतिक्रमणकारियोंके विरुद्ध की गई कार्रवाईकी भी जानकारी मांगी गई । इसके पश्चात गुरुग्राम ‘पुलिस’ने उस ‘ट्वीट’को हटा दिया, जिसमें उन्होंने प्रतिवाद किया था कि सार्वजनिक स्थानोंपर ‘नमाज’की अनुमति हिन्दुओं और मुसलमानों दोनोंके परस्पर ‘समझौते’के पश्चात दी गई थी ।
      इसी प्रकार हिन्दुओंको अपने अधिकारोंके लिए संघर्ष करना होगा, अन्यथा हिन्दू विरोधियोंद्वारा  भारतको भी इस्लामी राज्य बना दिया जाएगा । गुरुग्रामकी महिलाओंका कार्य अभिनन्दन योग्य है । यद्यपि भजन-कीर्तन भक्ति और साधनाका माध्यम है, विरोध प्रदर्शनका नहीं, सभी हिन्दू इस तथ्यका ध्यान रखें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution