भिवानीमें १५ हिन्दू परिवारोंने अपनाया ईसाई धर्म
१० जुलाई, २०२१
भिवानीके गांव नीमडीवालीमें ‘ईसाई मिशनरी’के सदस्योंने हिन्दुओंके १५ परिवारोंका धर्म परिवर्तनकर ईसाई बना दिया; किन्तु गांववालोंको यह प्रकरण ज्ञात होनेपर, उन्हें पुनः हिन्दू धर्ममें ले आए । गांवकी पंचायतके मुखिया शेर सिंहने, पंचायत घरमें उन्हें बुलाकर, हवन करवाया और उसमें आहुति डलवाई । पूछताछ करनेपर उन्होंने बताया कि लम्बे समयसे उनका सम्पर्क ईसाई ‘मिशनरी’के सदस्योंसे था । वे सभी उनके बहकावेमें आ गए थे; किन्तु अब वे हिन्दू ही बने रहना चाहते हैं, जैसे पूर्वमें भी वे हिन्दू ही थे, ऐसा उन्होंने विश्वास दिलाया । गांवके लोगोंने उन्हें पूर्वकी भांति अब भी सम्मान देनेका विश्वास दिलाया । ईसाई ‘मिशनरी’के पांच सक्रिय सदस्योंमेंसे एक सदस्यको गांववालोंने पकडकर पुलिसको सौंप दिया । पकडे गए ईसाईने स्वयंको हिसारका बताया, जबकि उसका ‘पहचानपत्र’ देहलीका था ।
लोकतन्त्रका लाभ उठाकर, अन्य धर्मियोंने भारतमें धर्मपरिवर्तन तेजीसे कर रहे हैं और सत्ताके लोभी शासक आंखे मूंदकर उन्हें बढावा दे रहे हैं । निद्रस्त हिन्दुओंको जाग्रत होनेकी आवश्यकता है; अन्यथा अनर्थ होते समय नहीं लगेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply