सितम्बर ६, २०१८
केन्द्रीय गृह मन्त्रालयने ‘भारतके वीर’ नामक एक संगठनकी स्थापना की है । इसके द्वारा अब साधारण नागरिक भी शहीदोंके परिवारोंकी आर्थिक सहायता कर पाएंगे । विशेष बात यह है कि इस संगठनको आयकरकी धारा ‘८० (जी)’के अन्तर्गत बनाया गया है । इसका अर्थ है कि संगठनमें दी गई राशिपर नागरिकोंको आयकर (इनकम टैक्स) नहीं देना होगा !
गृह मन्त्री राजनाथ सिंहने ‘ट्वीट’ कर बताया कि केन्द्रीय गृह सचिवकी अध्यक्षतामें ७ ट्रस्टीके साथ इस संगठनका गठन किया गया है । प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार और पूर्व राष्ट्रीय बैडमिण्टन विजेता पुलेला गोपीचन्दको भी संगठनमें ट्रस्टीके रूपमें सम्मिलित किया गया है ।
गत वर्ष अप्रैल माहमें गृह मन्त्रालयने ‘भारतके वीर’का आरम्भ किया था । राजनाथ सिंहने ‘ट्वीट’ कर बताया कि इसकी सफलता शानदार रही है और अब इसको औपचारिक रूपसे पञ्जीकृत संगठन बना दिया गया है ।
“भारत सरकारके इस निर्णयका हम स्वागत करते हैं, इससे शहीदके परिजनोंको सहायता मिलेगी” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply