मई ५, २०१९
एंडरसनको भगानेवाले, बोफोर्समें भ्रष्टाचारके आरोपी राजीव गांधीको नरेन्द्र मोदीने भ्रष्टाचारी कह दिया तो कांग्रेस दल मोदीके विरुद्घ एक भिन्न स्तरपर वक्तव्य दे रहा है । पहले प्रियंका वाड्रा कहती हैं कि मोदीको क्षमा नहीं किया जाएगा, तदोपरान्त राहुल गांधी कहते हैं कि मोदीका खेल समाप्त होगा आदि ।
सलमान खुर्शीद सम्भवतः भडकने वालोमें सबसे आगे निकल जाना चाहते हैं, तभी वो एक भिन्न ही स्तरपर भिन्न शब्दोंके साथ मोदीका विरोध कर रहे हैं । सलमान खुर्शीदने सोनिया गांधीको अपनी मां और राजीव गांधीको अपना बाप बताया है और कहा है कि मोदीपर आग बबूला हूं !
उन्होंनें ट्वीटकर कहा कि मांका (सोनिया गांधी) अपमान किया, अब बापका (राजीव गांधी) भी अपमान कर दिया, अपमान तो मोदीने देशका कर दिया है, ये हम भूलेंगे नहीं ! आगे सलमान खुर्शीदने लिखा कि मानवता लज्जित है, और जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव गांधीका नाम रहेगा । आग बबूला हूं, मोदी भक्तों !
“ये नेता कांग्रेसके समयके कानून मन्त्री रह चुके हैं और जिस मन्त्रीकी निष्ठा दलके मां-बापकी ओर हो, वह क्या विधान बनाएगा और क्या पालन करवाएगा ?, यह तो स्पष्ट ही है और यह सब इनकी मानसिकताको भी दर्शाता है । यही चाटुकारिता या निष्ठा यदि ऐसे नेता देशके प्रति झूठे मनसे भी दिखाए तो भी कुछ सुधार सम्भव है; परन्तु देशकी ओर तो देखते नहीं हैंं और राजनीतिक लालसा दलकी चाटुकारितासे ऊपर नहीं आने देती है । आगामी हिन्दू राष्ट्रमें नेता राष्ट्रनिष्ठ होंगें, जिनका आस्था देशकी ओर होगी, न कि किसी मां-बापकी ओर !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply