मई १०, २०१९
पूर्वी देहलीके त्रिलोकपुरीके एक पार्कमें बुधवार, ८ मईको दो गाय मृत मिलीं, जिसके पश्चात साम्प्रदायिक रूपसे संवेदनशील इस क्षेत्रमें तनाव होनेकी आशंकामें पुलिसने सुरक्षा बढा दी है । पुलिसके एक वरिष्ठ अधिकारीने बताया कि एक डेयरीके स्वामीने प्रातःकाल लगभग छह बजे पुलिसको घटनाकी सूचना दी कि उसकी दो गाय कोटला गांवके पीछे संजय झील पार्कमें मृत मिलीं । पुलिसने बताया कि स्थानकी कमीके कारण डेयरीका स्वामी अपनी गायोंको पार्कमें छोड देता था ।
डेयरी स्वामी जब प्रातः गायोंका दूध निकालने वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उनमेंसे दो गाय ओझल थीं । अधिकारीने बताया कि उसे दोनों गाय पार्कमें मृत मिलीं, जिसके पश्चात उसने पुलिसको इसकी जानकारी दी । पुलिस वहां पहुंची और उन्होंने पाया कि दो गायोंको कथित रूपसे मार दिया गया, जबकि अन्य सुरक्षित थीं । उन्होंने बताया कि पशुओंके प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम और ‘भादंवि’की सम्बन्धित धाराओंके अन्तर्गत अज्ञात लोगोंके विरुद्घ प्रकरण प्रविष्ट किया गया है ।
पुलिसने बताया कि क्षेत्रमें कोई सीसीटीवी नहीं लगा है । वे जांचमें स्थानीय गुप्तचर तन्त्रोंका प्रयोग कर रहे हैं । दिल्ली अल्पसंख्यक आयोगके (डीएमसी) अध्यक्ष डॉ. जफरुल-इस्लाम खानने घटनाको गम्भीरतासे लेते हुए देहली पुलिस आयुक्तको पत्र लिख चेताया कि असामाजिक तत्त्व १२ मईको मतदानसे पूर्व इस घटनाका प्रयोग तनाव उत्पन्न करनेके लिए कर सकते हैं । डीएमसी अध्यक्षने पुलिससे शांतिका वातावरण सुनिश्चित करने और घटनामें सम्मिलित अपराधियोंको बन्दी बनानेकी मांग की है ।
“हिन्दू बहुल राष्ट्रकी ये दो बडी विडम्बनाएं हैं कि धर्मान्ध जिस क्षेत्रमें अधिक होते हैं, वह क्षेत्र स्वतः ही संवेदनशील बन जाता है और गायोंका वध होना आरम्भ हो जाता है । अब हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही इस स्थितीको परिवर्तित कर सकती है । ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply