लोकसभामें भाजपा सांसदने कहा, ‘हम दो-हमारे दो’का विधान (कानून) लाए शासन


अगस्त २, २०१८

लोकसभामें एक बीजेपी सांसदने देशमें जनसंख्या वृद्धिपर नियन्त्रण करनेकी मांग की । सासंदने इसके लिए विधान बनानेकी मांग की और कहा कि ‘हम दो-हमारे दो’का नियम निर्धारित किया जाना चाहिए ।

शून्यकालमें इस प्रकरणको उठाते हुए भाजपाके उदय प्रताप सिंहने कहा कि चीन जैसे देशोंने जनसंख्यापर नियन्त्रणके लिए परिणामकारक पग उठाए हैं । सिंहने मांग की कि जाति, धर्म और सम्प्रदायसे हटकर जनसंख्या नियन्त्रणके लिए एक परिणामकारक विधान बनाया जाना चाहिए और यह निर्धारित किया जाना चाहिए कि एक कुटुम्बमें केवल दो बच्चे हों ।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धिके कारण कई प्रकारकी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं । उन्होंने कहा कि शासनने नोटबन्दी और जीएसटी जैसे पग उठाए हैं और उसे यह विधान भी लाना चाहिए । ऐसा प्रबन्ध किया जाए कि इसका पालन नहीं करने वालोंको शासकीय चाकरी नहीं मिले और उन्हें मतदानका अधिकार नहीं हो !

इससे पूर्व गृह मन्त्री राजनाथ सिंहने लोकसभामें कहा कि बुधवारको ही केन्द्रीय मन्त्रिमण्डलने नूतन अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण विधेयकको (एससी/एसटी विधेयक) स्वीकृति दी है और शासन इसे वर्तमान सत्रमें ही पारित कराना चाहती है । सदनमें कांग्रेसके नेता मल्लिकार्जुन खडगेने शासनसे दलितोंकी सुरक्षा करनेके लिए वर्तमान सत्रमें नूतन विधेयक लाने और पारित करानेकी मांग की । उन्होंने शून्यकालमें यह प्रकरण उठाते हुए शासनसे दलितोंकी सुरक्षाके लिए कडे प्रावधान वाला विधेयक पारित करानेकी मांग की ।

स्रोत : फर्स्ट पोस्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution