सितम्बर २२, २०१८
उत्तरप्रदेशके हरदोईमें सण्डीला कोतवाली क्षेत्रके ग्राम मीरनगर अजिगवांमें तीन तलाकका प्रकरण सामने आया है । महिलाने पतिपर तीन तलाक कहकर बच्चों सहित घरसे निकाल देनेका आरोप लगाते हुए परिवाद दी है । पुलिसने दहेज उत्पीडन और मारपीटकी धाराओंमें प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली है ।
सण्डीलाके मोहल्ला बहादुरखेडा निवासी शाहिद अलीकी पुत्री गजालाका विवाह सात वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्रके ग्राम मीरनगर अजिगवां निवासी साजिदके पुत्र हाशिमके साथ हुआ था । दोनोंके दो बच्चे भी हैं । हाशिम जरदोजी कारीगर है । गजाला स्नातक है । गजालाका आरोप है कि प्रायः किसी न किसी बातको लेकर हाशिम और उसके पिता साजिद उत्पीडन करते हैं । दहेज कम लानेका उलहाना देकर मारपीटकी जाती है ।
गजालाका आरोप है कि शुक्रवारकी शाम हाशिम और साजिदने लाठी डण्डेसे पीट दिया ! हाशिमने तीन बार तलाक कहकर बच्चों सहित घरसे बाहर निकाल दिया । इसपर उसने परिजनोंको सूचना दी । साथ ही मायके आ गई । शनिवारको उसने पुलिसको याचिका दी । पुलिसने दहेज उत्पीडन और मारपीटकी धाराओंमें प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली है ।
“अब तीन तलाकपर विधान भी पारित हो चूका है, शासन त्वरित इसपर कार्यवाही कर इस धर्मान्धको दण्ड दें व एक उदाहरण स्थापित करें !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply