जनवरी ७, २०१९
मुम्बईसे बलिया आते समय एक युवकने रेलयानमें ही पत्नीको तलाक दे दिया ! इसके पश्चात बलिया स्टेशनपर रेलयानसे उतरकर चला गया । उद्विग्न महिला न्यायकी याचिका लेकर थाने पहुंची और परिवाद प्रविष्ट करवाई ।
बलिया जनपदके सुखपुरा थाना क्षेत्रके बसन्तपुर निवासी हैदर शेखने बांसडीह रोड थानाके शेरिया गांवकी अमीरुनसे २५ फरवरी २०१८ को निकाह किया था । इसके पश्चात वह अपनी पत्नीको लेकर मुम्बईमें रहने चला गया । वहींपर वह जीवन यापनके लिए कोई साधन करता रहा ।
दस माह पश्चात मुम्बईसे रेलयानसे अपनी पत्नीको लेकर आ रहा था; परन्तु रविवार, ६ जनवरीको जब रेल बलियामें पहुंची तो उसने पत्नीको तीन बार तलाक कहा और उतर गया ! इससे उद्विग्न अमीरुन उसके पीछे-पीछे रेलयानसे उतर गई ।
‘स्टेशन’से निकलनेके पश्चात हैदर बहेडी तक आया; परन्तु उसके पश्चात वह ओझल हो गया । कुछ देर तक उसने वहां पतिको ढूंढा और इसके पश्चात रोती हुई सुखपुरा थाने पहुंची । वहां यह घटना थानाध्यक्षको बताई ।
सोमवार, ७ जनवरीको थानाध्यक्ष परमानन्द द्विवेदीने एक पुलिस कर्मीको उसके ससुराल बसंतपुरमें भेजा तो ज्ञात हुआ कि दोनोंने प्रेम विवाह किया था । इसमें परिवारकी स्वीकृति नहीं थी । उसी समयसे न तो लडकी अपने घर जाती है और न ही लडका । लडकेके परिवार वालोंका कहना है कि अब भी लडका घर नहीं पहुंचा है । ‘एडिशनल एसपी’ विजयपाल सिंहने बताया कि ऐसा कोई प्रकरण मेरे संज्ञानमें नहीं है । यदि ऐसी घटना हुई तो पुलिस कार्यवाही करेगी ।
“जहां बालपनसे मौलवियोंद्वारा दिए गए महिलाओंको केवल वासनापूर्तिका माध्यम समझनेके संस्कार हो, वहां कभी प्रेम हो सकता है क्या ? और तीन तलाकपर समस्त मुस्लिम महिलाओंको एकत्र होकर विरोध प्रकट करना चाहिए, तभी इसका समाधान सम्भव है । सहस्र वर्षोंसे पडी बेडियों बिना बलके प्रयोगके नहीं तोडी जा सकती हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply