माहवारी चल रही थी, कई बार प्रसाधन जानेपर शिक्षिकाने छात्राको निर्वस्त्र कर की जांच, हैदराबादके सेंट एंड्रयूज विद्यालयकी घटना
१७ नवम्बर, २०२१
हैदराबादके सेंट एंड्रियूज विद्यालयमें एक १५ वर्षीय छात्राके साथ दुष्कृत्य किया गया है । छात्रा २३ सितम्बरको विद्यालयमें परीक्षा देने गई थी और उस समय उसकी माहवारी भी चल रही थी । ऐसेमें उसे परीक्षाके मध्य अनेक बार प्रसाधन जाना पडा, जिसे देख शिक्षिकाको उसपर सन्देह हुआ और उसे प्रसाधन ले जाकर वस्त्रहीनकर उसकी जांच की गई । छात्राकी मांंद्वारा परिवाद प्रविष्ट करनेके पश्चात, ‘आईपीसी’की धारा-३५४, ५०४, ५०९ और ‘एससी-एसटी एक्ट’की धारा-३(२) के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । पीडिताकी मां कहती हैं, “ये लज्जाजनक है, जो सेंट एंड्रियूज विद्यालयने किया है । यहांं बच्चोंको समतुल्य नहीं देखा जाता और उन्हें समूचे जीवन सन्तापसे गुजरनेके लिए ढकेला जाता है ।”
कलङ्कित मैकाले शिक्षण व्यवस्थामें बच्चोंको शिक्षकोंद्वारा प्रताडित करना सर्वसामान्य संस्कृति बन गई है, जिसका कुप्रभाव आजीवन बच्चोंको भोगना पडता है, सतही कार्यवाई स्वरूप अल्पकालके लिए शिक्षकको प्रतिबन्धित किया जाता रहा है । हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे ही उत्तम, दिव्य व सात्त्विक शिक्षण पद्धतिको प्राथमिकता देनेके लिए सभीको साधना कर कृतिशील होना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply