मार्च २७, २०१९
गत माह पाकिस्तानद्वारा पकडे गए और दो दिवस पश्चात भारतको सौंपे गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान श्रीनगरमें अपने ‘स्क्वाड्रन’में वापस चले गए हैं । यद्यपि, वह स्वास्थ्य आधारपर चार सप्ताहके अवकाशपर हैं । आधिकारिक सूत्रोंने मंगलवारको यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि वर्धमानने अवकाश अवधिके समय चेन्नई स्थित अपने घर जानेके स्थानपर श्रीनगरमें अपने ‘स्क्वाड्रन’में रुकनेका निर्णय किया । भारतीय वायुसेनाके पायलट अभिनंदन लगभग १२ दिवसों पूर्व उस समय अवकाशपर गए थे, जब सुरक्षा विभागोंने पाकिस्तानसे उनकी वापसीके पश्चात उनसे पूरी जानकारी ली थी ।
सूत्रोंने बताया कि वर्धमान अपने माता-पिताके साथ समय व्यतीत करनेके लिए चेन्नई स्थित अपने घर जा सकते थे; परन्तु उन्होंने श्रीनगर जाना पसंद किया, जहां उनका स्क्वाड्रन है । स्वास्थ्य आधारपर लिए गए चार सप्ताहके अवकाशके समाप्त होनेके पश्चात एक चिकित्सकिय समिति अभिनंदनके स्वास्थ्यकी समीक्षा करेगी, ताकि वायुसेनाके शीर्ष अधिकारी यह निर्धारित कर सकें कि क्या वह पुनः युद्धक पायलटकी भूमिकामें आ सकते हैं ।
“उनकी इस कृतिसे उनकी निष्ठा व लगनका बोध होता है ! ऐसे वीर सैनिकोंके बलपर ही आज भारत चल पा रहा है । यदि ऐसी ही निष्ठा देशके प्रत्येक क्षेत्रमें आए तो सम्भवतः भारतको विश्व गुरु बननेसे कोई नहीं रोक सकता; परन्तु दुःखद है कि गत वर्षोंमें भारतीयोंकी मानसिकताका अत्यधिकह्रास हुआ है । आजकल जो भी थोडा बहुत करना चाहते हैं, वे भी केवल नारे लगाकर ही सन्तुष्ट हो जाते हैं । सफलता हेतु न ही आलसियोंकी आवश्यकता है, नही नारे लगानेवालोंकी, उसके लिए तो कर्मवीरोंकी आवश्यकता है और यहीं कर्मवीर इस यौगिक धराको पुनः इसका सम्मान दलवानेमें सक्षम है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply