न्यायमूर्ति रंजन गोगोईने कहा, यदि साक्ष्य मिटाना सिद्ध हुआ तो कोलकाता कमिश्‍नरको पछताना पडेगा !


जनवरी ४, २०१९


पश्चिम बंगालकी मुख्‍यमन्त्री ममता बनर्जी इस समय समाचारोंमें हैं । ममता शासन और केन्द्रीय जांच विभाग सीबीआईके मध्य यह युद्ध सोमवार, ४ जनवरीको उच्चतम न्यायालय पहुंच गया ।

न्यायालयमें दोनों पक्ष आमने-सामने थे । इसकी सुनवाई यद्यपि कलतकके लिए टल गई है; परन्तु सुनवाईके मध्य मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोईने एक बडा वक्तव्य दिया है । सीबीआईकी ओरसे महा न्यायभिकर्ता (सॉलिसिटर जनरल) तुषार मेहता न्यायालयके समक्ष प्रस्तुत हुए और समूचा प्रकरण रखा । इसमें पश्चिम बंगाल शासनकी ओरसे अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी कर रहे थे ।

 

न्यायाधीशने पूछा कि प्रातः क्या स्थिति है और आपकी क्या मांग है ? इसपर मेहताका कहना था कि समस्त साक्ष्य नष्‍ट किए जा सकते हैं ।

जब कमिश्‍नरद्वारा साक्ष्य मिटाए जानेकी बात आई तो गोगोईने सीबीआईकी ओरसे प्रस्तुत तुषार मेहतासे कहा कि यदि आपने एक भी ऐसा साक्ष्य प्रस्तुत किया, जिससे कमिश्‍नरकेद्वारा साक्ष्य नष्‍ट किए जानेकी बात सिद्ध होती हो तो हम ऐसी कार्यवाही करेंगे कि उन्‍हें (कमिश्नरको) पछताना पडेगा ! इसके पश्चात सुनवाई एक दिवसके लिए टाल दी गई ।

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution