असममें अवैध बांग्लादेशी उत्पन्न कर रहे हैं जनसंख्या असन्तुलन, गोमांसका विक्रय सहित कई समस्याओंसे सङ्घर्ष करते हिमंत बिस्वा सरमा


११ अगस्त, २०२१
  असमके मुख्यमन्त्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव पूर्वकी भांति एवं उसके उपरान्त भी अपने प्रदेशके राजनीतिक संकटोंसे जूझ रहे हैं । जनसंख्या नियन्त्रण हो अथवा गोमांसका अवैध विक्रय, प्रदेशमें रहनेवाले अवैध विदेशियोंका प्रकरण हो अथवा विधान-व्यवस्था, बात उन्हींसे आरम्भ होती दिखाई दे रही है । उनकेद्वारा वर्षोंसे विवादित माने जानेवाले विषयोंको निरन्तर उठाए जानेके अतिरिक्त ऐसा लगता है जैसे प्रदेशमें विपक्षी दल अभी भी यह सोचते हुए अचम्भित है कि वे अपनी बात कहांसे आरम्भ करें और कहांतक ले जाएं ?
    असमके साथ यह समस्या त्रिपुरा और पश्चिम बंगालतक पहुंच चुकी है । समस्याके सामाजिक और राजनीतिक परिणाम भी दिखाई देने आरम्भ हो चुके हैं ।
 
       असममें जनसंख्या असन्तुलन तथा गोहत्या एक बडी समस्या है जिससे असमके मुख्यमन्त्री हेमन्त बिस्वा सरमा जूझ रहे हैं; परन्तु जैसी उनकी कार्यशैली है, वे निश्चित ही सफल होंगे । इस हेतु असम सहित विश्वके सभी हिन्दुओंको चाहिए कि वे उनका समर्थन करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution