मुसलमानने बनाई दूसरोंके खेतमें मजार, बताया स्वप्नवाले पीर बाबाका आदेश


२२ मार्च, २०२१
    उत्तर प्रदेशके मुरादाबाद जनपदमें एक मुसलमानने हिन्दूके खेतमें मजार बना ली । मैनाठेर थाना क्षेत्रके इमरतपुर उधो गांवमें यह मजार बनानेपर पुलिसने उसे बन्दी बनाया है । ताहिर नामके एक मुसलमानने किसी औरके खेतमें मजार बनाना, पीर बाबाका आदेश बताया । पुलिसके अनुसार, सुन्दरलालने परिवाद किया कि ताहिर नामका एक मुसलमान उसके खेतमें मजारका निर्माण कर रहा था । इस प्रकरणको गम्भीरतासे लेते हुए पुलिसने वहां पहुंचकर उसे अपनी अभिरक्षामें ले लिया । इसके साथ ही शान्तिभंग करनेके आरोपमें उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई ।
   पुलिसद्वारा पूछताछ करनेपर ताहिरने बताया कि पीर बाबाने रातमें उसे स्वप्नमें ऐसा करनेका आदेश दिया था, इसलिए वह सुन्दरलालके खेतमें मजार बनवा रहा था । इस घटनाको लेकर स्थानीय लोगोंमें भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया । उत्तर प्रदेशमें योगी शासनने मार्गोंपर तथा दूसरोंकी भूमिपर अतिक्रमण करके बनाए गए अवैध धार्मिक ढांचोंको हटानेका आदेश दिया है ।
    उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगालमें भी एक प्रकरण देखनेमें आया है, जहां जिहादियोंने धार्मिक आस्थाके नामपर हिन्दुओंकी भूमिको हडपकर उसे ‘कब्रिस्तान’में परिवर्तित कर दिया ।
      इससे पूर्व भी धर्म और आस्थाके नामपर शासनकी भूमि हडपनेके बहुत प्रकरण समक्ष आ चुके हैं । जिहादी किसी प्रकार अन्य स्थलोंको अधिग्रहणमें लेकर, उसे अपने पूर्वजोंद्वारा बसाया गया बताकर हडप लेते हैं और हिन्दूद्रोही नेता भी उनका साथ देने लगते हैं । देशमें सभी अवैध मजारोंको शासनद्वारा शीघ्रतासे हटा दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution