उत्तर प्रदेशमें शासनद्वारा अवैध मस्जिदके हटानेपर धर्मान्धोंका उत्पात
२१ मई, २०२१
उत्तर प्रदेशके बाराबंकी जनपदके रामसनेहीघाट तहसील अन्तर्गत बने आवासीय ढांचेको प्रशासनने क्षतिग्रस्त कर दिया है । समाचारके अनुसार यह ढांचा अवैध रूपसे मस्जिद बनाया गया था, जिसमें बने तीनों कक्षोंमें बंगाल और बिहारके कुछ सन्दिग्ध लोग निवास करते थे । अवैध ढांचेके गिराए जानेके विरोधमें क्षेत्रके मुसलमानोंने विद्युत ‘बिल’के आधारपर इसे १०० वर्ष पूर्वकी मस्जिद बताते हुए मार्गोंपर उत्पात किया व पुलिसपर आक्रमणकर ‘आगजनी’ की । उपद्रवके पश्चात प्रशासनने कुछ व्यक्तियोंपर अभियोग प्रविष्टकर उन्हें अपनी अभिरक्षामें लिया है । उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासनने न्यायालयमें यह सिद्ध किया कि यह कथित मस्जिद अवैध थी और इसे न्यायालयके आदेशके पश्चात गिराया गया ।
उत्तर प्रदेश शासनने पुनः अपनी कार्यकुशलताका परिचय देकर, बिना भयके वैधानिक कार्यवाही की है । इस हेतु मुख्यमन्त्री सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी बधाईके पात्र हैं । शेष भारतको उत्तर प्रदेशका अनुकरण करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply