बसपाके पूर्व सांसद दाऊद अहमदका लखनऊमें १०० करोडका भवन ढहाया
०४ जुलाई, २०२१
बसपाके पूर्व सांसद दाऊद अहमदपर लखनऊ प्रशासनने बडी कार्यवाही की है । प्रशासनने रविवार, ४ जुलाई २०२१ को प्रातः यहांकी रिवर बैंक ‘कॉलोनी’में दाऊद अहमदके ५ तलोंकी अवैध अट्टालिकाको ध्वस्त कर दिया । इसे गिरानेमें प्रशासनको ५ घण्टे लगे ।
दाऊदद्वारा निर्माणके लिए पुरातत्त्व विभागसे ‘एनओसी’ नहीं ली गई थी, जबकि विभाग ‘नोटिस’ भेजता रहा; किन्तु दाऊदने अवैध निर्माणको नहीं गिरवाया । अब लखनऊ प्रशासनने नगर निगम, ‘ASI’ और पुलिस विभागके साथ मिलकर भवनपर ‘बुलडोजर’ चलाया है ।
लखनऊ विकास प्राधिकरणकी ओरसे इस अवैध भवनको गिरानेके प्रयत्न पूर्वमें भी किए गए थे; किन्तु कागदोंमें फंसाकर इसको रोक दिया गया था । तब मानचित्र (नक्शा) स्वीकृत (पास) होने और अन्य कई कारण बताते हुए कार्यवाही रोकी गई थी ।
‘सपा’ व ‘बसपा’ आदि दल अपनी भ्रष्ट नीतियोंके कारण लूट करते थे और जिहादियोंका पोषण भी करते थे । अब योगीजी उन्हें ध्वस्त कर रहे हैं । उत्तर प्रदेश प्रशासनकी कार्यवाही सरहानीय है । सभी राज्योंने इससे सीख लेनी चाहिए व भ्रष्ट नेताओं व उनकी सम्पत्तियोंपर कार्यवाही करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply