जनवरी २३, २०१९
मध्य प्रदेशमें होती बीजेपी नेताओंकी हत्यासे राज्यकी व्यवस्थापर प्रश्न उठ खडे हुए हैं । अब रतलाम जनपदमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके जिला घोष प्रमुखके भाईकी भी गला रेतकर हत्या की गई है । बुधवार, २३ जनवरी प्रातः गांव कमेडमें जिला घोष प्रमुख संजय पाटीदारके ३६ वर्षीय भाई हिम्मत पाटीदारका शव खेतमें पडा मिला । उनका गला रेता हुआ और मुख जला हुआ था ।
रतलामके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्माने बताया, “हिम्मत पाटीदार मंगलवार रात अपने खेतमें सिंचाई करने गए थे । सूचना मिलनेपर पुलिस वहां पहुंची और शवको जांचके लिए भिजवाया । घटनास्थलसे पुलिसको एक ‘टार्च’ मिली, जबकि हिम्मतकी मोटरसाइकिल शवसे १० मीटर दूरीपर पडा था । पुलिसके अनुसार, इसकी जांच की जा रही है । पुलिसको कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनसे शीर ही इस हत्याकांडकी गुत्थी सुलझनेकी आशा है ।
उल्लेखनीय है कि एमपीमें कांग्रेस आनेके पश्चात गत १० दिनोंके भीतर भिन्न-भिन्न जनपदमें ३ बीजेपी नेताओंकी हत्या की जा चुकी है ।
“राजनीतिमें वैर-विरोध तो आजके समयमें देखनेको मिलता ही थो; परन्तु मध्यप्रदेशमें तो यह प्रतीत होता है कि १५ वर्षोंसे विषधर सर्पकी भांति प्रतीक्षा कर रहे थे । केन्द्र त्वरित इस प्रकरणमें अब हस्तक्षेप करे, अन्यथा यह स्थिति और विकट हो सकती है । – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply