चार नगरोंके २८ स्थानपर मारे गए छापे, तीन सौ करोड रुपयोंका नहीं मिला ब्यौरा


०५ मार्च, २०२१
मुंबईके चलचित्र निर्माता अनुराग कश्यपके साथ-साथ चार अन्य नगरोंके २८ स्थानपर छापेमारी की गई । इन स्थानोंपर कर-चोरीके कई प्रकरण उजागर हुए । तापसी पन्नूके निवाससे पांच करोडके अवैध लेनदेनकी पावती (रसीद) प्राप्त हुई, जिसका लेनदेन ‘नकद’ किया गया था । संस्थानके विक्रय करनेके मूल्योंको बहुत न्यून दर्शाया गया था । ‘कम्पनी’के अधिकारी इसके ३०० करोड रुपयोंके लेनदेनका कोई भी ब्यौरा नहीं दे पाए । इसी मध्य बैंकोंमें सात ‘लॉकर्स’के प्रयोगपर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया है ।
इससे पूर्व भी कई चलचित्र निर्माताओंके कार्यालयों और निवासोंपर पिछले कई वर्षोंमें छापे मारे गए थे । कांग्रेसने इसे भारतीय शासनका इसे प्रतिशोध बताया है । अनुरागके समर्थनमें महाराष्ट्र शासनको बोलते हुए देखकर पायलने टिप्पणी की है, “पूरा महाराष्ट्र शासन अब अनुराग कश्यपके पक्षमें आ गया है । अब सब स्पष्ट है कि मुंबई पुलिसद्वारा अनुरागके विरुद्ध कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई ?”
       देशद्रोही निर्माताओंद्वारा भारी घोटाले होनेपर भी महाराष्ट्र शासनने उन्हें छूट दे रखी है, जिसका अर्थ ही शासनको दोषी बताता है । इन कर-चोरों सहित ऐसे अनीतिपूर्ण हिन्दू विरोधी शासनको पदच्युत करना अति आवश्यक हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution