‘बॉलीवुड’के २२ ठिकानोंपर आयकर विभागने मारे छापे, मिले फैंटम फिल्मसे जुडे प्रकरण
०४ मार्च, २०२१
मुंबईके चलचित्र निर्माताओं सहित २२ अन्योंके घरों और कार्यालयोंपर आयकर विभागने छापे मारे हैं । उनमें चलचित्र निर्माता अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू भी सम्मिलित बताए गए हैं । आयकर विभागद्वारा उन सभीपर आयकरकी चोरी करनेकी शङ्का बताई गई है ।
मधु मंटेना वर्माके कार्यालय ‘क्वान’पर भी छापेमारी की गई । उसकेद्वारा लेनदेन तथा करचोरीकी आशङ्काके कारण, कई अन्योंको भी कुछ घोटालेमें सम्मिलित होना बताया गया है ।
ज्ञातव्य है कि अभिनेत्री पायल घोषने अनुराग कश्यपद्वारा उससे दुष्कर्म करनेपर, पुलिसमें प्राथमिकी प्रविष्ट कराई थी । पायलने आरोप लगाया था कि जब वह अनुरागके घर गई तो उसके घरमें बहुत दुर्गन्ध आ रही थी । वह मारिजुआना सेवन कर रहा था । उसने पायलको भी सेवन करनेके लिए कहा; किन्तु पायलने मना कर दिया। तब वह अपने कुछ ‘वीडियो’का संग्रह दिखानेके बहाने पायलको दूसरे कक्षमें लेकर गया, जहां उसने पायलको धकेलकर सोफेपर गिरा दिया और बलपूर्वक दुष्कर्म किया ।
‘बॉलीवुड’ दुष्कर्मका गढ है, यह सर्वविदित है । चलचित्र निर्माणके आधारपर उन निर्माताओंका नाम बडे धनाढ्योंमें गिना जाता है; किन्तु कुकर्म करनेमें वे जिहादियोंसे भी अधिक प्रवीण हैं । देशवासियोंका चरित्र दूषित करनेमें उनका प्रथम स्थान माना गया है । ऐसे सङ्गठनको नग्नकर, उनका खेल समाप्त करना अब अनिवार्य हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply