सितम्बर ३०, २०१८
भारतकी विदेश मन्त्री सुषमा स्वराजने शनिवारको ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’को सम्बोधित किया और आतंकवादके लिए पाकिस्तानको लताडा, इससे बौखलाए पाकिस्तानने आतंकवादके लिए ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’को उत्तरदायी बताया । पाकिस्तानने कहा कि आतंकवादके लिए आएसएस उत्तरदायी है । उसने कहा कि आरएसएस फासीवादका केन्द्र है ।
इतना ही नहीं पाकिस्तानने योगी आदित्यनाथपर भी लक्ष्य साधते हुए उन्हें अल्पसंख्यक विरोधी बताया ! उन्होंने कहा कि भारतके सबसे बडे राज्यके मुखिया योगी आदित्यनाथका मुख्य प्रारूप हिन्दूवाद है और वो अल्पसंख्यक विरोधी हैं !
इससे पहले महासभा बैठकमें विदेश मन्त्री स्तरकी वार्ता रद्द किए जानेपर कुरैशीने कहा, “पाकिस्तान भारतके साथ सभी मुद्दोंपर वार्ता करना चाहता था; लेकिन भारतने शान्तिपर राजनीतिको प्राथमिकता देते हुए वार्ता रद्द कर दी । उन्होंने कुछ माह पूर्व जारी डाक टिकटोंको बहाना बनाया । दक्षिण एशियामें लम्बे समय से लम्बित प्रकरणोंका हल करनेके लिए वार्ता एकमात्र राह है और इसने क्षेत्रको अपनी वास्तविक क्षमताको साकार करनेसे बाधित कर रखा है ।”
“पाकिस्तानकी बौखलाहट उनके वक्तव्योंसे ही ज्ञात होती है । आतंकवाद इनसे सम्भाले नहीं सम्भालता और आरएसएस और योगी आदित्यनाथ और अल्पसंख्यकोंकी बात कर रहे हैं ! यदि लाठी चलानेका प्रशिक्षण देने वाला आर एस एस आतंकवादका मूल है तब पाकिस्तान स्वयं ही देखे कि वह क्या है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply