इंदौरमें जिहादियोंद्वारा हिन्दू लडकियोंसे छेडखानी, बचाने आई ‘पुलिस’को घेरकर खदेडा
२१ अगस्त, २०२१
मध्य प्रदेशके इंदौर नगरमें पंढरीनाथ थाना क्षेत्रके बंबई बाजारमें १३ अगस्तको स्थानीय शाक व्यापारी सुरेश अपनी भतीजियोंके साथ एक आपणीपर (दुकानपर) ‘जूस’ पी रहे थे । तभी वहां कुछ मुसलमान युवक पहुंच गए, जिन्होंने अवयस्क लडकियोंके साथ छेडखानी आरम्भ कर दी, सुरेशद्वारा विरोध करनेपर जिहादियोंने कांचकी ‘बोतलों’से लडकियों और उनके परिवारके सदस्योंपर प्राणघातक आक्रमणकर दिया, जिसमें लडकियां और उनके परिवारके सदस्य चोटिल हो गए ।
‘सोशल मीडिया’पर गुरुवार, १९ अगस्तमें उपरोक्त प्रकरणसे सम्बन्धित एक चलचित्र प्रसारित हो रहा है। जिसमें पीडितकी सुरक्षाके लिए आए ‘पुलिस’ वाहनके पीछे सैकडौं ‘मुसलमानों’की भीड दौड रही है । बहुत स्पष्ट रूपसे नहीं; परन्तु भीडमेंसे ‘या हुसैन’ चिल्लानेका स्वर सुनाई दे रहा है और साथ ही एक युवकको यह कहते भी सुना जा सकता है कि चलचित्रको प्रसारित न करके समाप्त कर दिया जाए।
घटनाके पश्चात क्षेत्रमें तनाव व्याप्त होनेपर भारी ‘पुलिस’ बल नियुक्त करना पडा । यह प्रकरण उजागर होनेके पश्चात हिन्दू जागरण मंचके कार्यकर्ताओं और वाल्मीकि समाजके प्रतिनिधियोंने ‘पुलिस’से इस प्रकरणमें कठोर कार्यवाही करने हेतु प्राथमिकी प्रविष्ट कराई । बंबई बाजारकी इस घटनाके पश्चात वाल्मीकि समाजके लोगोंका कहना था कि जबतक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे क्षेत्रको स्वच्छ नहीं करेंगे ।
उपर्युक्त प्रकरणमें हुई हिन्दुओंके साथ अकारण हिंसासे ज्ञात होता है कि ‘तालिबानी’ आतङकियों और इन जिहादियोंके मध्य कुछ भी भेद नहीं है और ‘पुलिस’ प्रशासनपर आक्रमण करना दर्शाता है कि प्रशासनके विधान इनके ऊपर क्रियान्वित (लागू) नहीं होते, ऐसा इनकी विचारधारा व ‘इस्लामिक’ शिक्षामें बताया जाता है । सभी हिन्दुओंको एकजुट होकर उचित न्यायकी मांग करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply