चार सहस्रका टीका साठ सहस्रमें बेचनेवाले डॉ. आमिरको बनाया गया बन्दी, ठगीके प्रकरणमें इमरान भी सम्मिलित


२३ अप्रैल, २०२१
       इंदौरके मयूर चिकित्सालयमें दो चिकित्सकोंको बन्दी बनाया गया है । अंकिता यादवने अपनी बहनको उन दोनों चिकित्सकोंद्वारा लूटे जानेका आरोप लगाया ।  अंकिताकी बहनको कोरोनासे सङक्रमित होनेपर मयूर चिकित्सालयमें प्रविष्ट करवाया गया था, जहांपर चिकित्सकने उसे एक विशेष टीका क्रय करनेके लिए लिखकर दिया । वहींपर डॉ. आमिरके साथी इमरानने उसी टीकेको उपलब्ध करानेकी बात कही और साठ सहस्र रुपए लेकर रोगीको छद्म ‘बिल’ दे दिया । शङ्का होनेपर अंकिता यादवने चिकित्सकसे उस ‘बिल’पर हस्ताक्षर मांगे तो उसने हस्ताक्षर देनेसे मना कर दिया । जांच करनेपर, नकली ‘बिल’पर इमरानका दूरभाष क्रमांक पाया गया । दोनों ही एक लम्बे समयसे इसी प्रकार ठगीकर लोगोंको लूटते रहे हैं । उससे पूर्व डॉ. आमिर अपना एक व्यक्तिगत चिकित्सालय चलाता था, तब भी उसके विरुद्ध इसी प्रकार परिवाद प्रविष्ट हुआ था ।
    कोरोना सङक्रमित रोगियोंको जहां चिकित्सकोंसे सुरक्षा अपेक्षित होती है, वहीं वे देशद्रोही चिकित्सक अपने लाभके लिए रोगियोंको लूटनेके अवसरसे नहीं चूकते । ऐसे अपराधी दण्ड पानेके साथ-साथ सेवासे निष्कासित किए जानेके पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution