हनुमान चालीसा पढ रहे लोगोंपर मस्जिदसे पथराव, राम मन्दिर निर्माणके लिए दान लेने निकले थे भक्त
३० दिसम्बर, २०२०
इन्दौर जनपदके चांदनखेडी ग्राममें मङ्गलवार २९ दिसम्बर, २०२० को हिन्दूवादी सङ्गठनके लोगोंपर पथवरावकी प्रकरणके पश्चात इन्दौर और ग्रामीण क्षेत्रोंसे भारी पुलिसबल पहुंच गया है । यह ग्राम सांवेर-गौतमपुरा मार्गपर स्थित है । इस प्रकरणमें लगभग १२ लोगोंके चोटिल होनेकी सूचना है । ग्राममें अभी भी तनावका वातावरण बना हुआ है ।
प्रकरणकी सूचना मिलते ही ग्राममें हडकम्प हो गया । इन्दौर स्थित पुलिस मुख्यालयमें सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी दल-बलके साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों पक्षोंको समझानेका प्रयास किया । सूचना मिलते ही इन्दौर ‘डीआरपी लाइन’से ५० पुलिसकर्मियोंकी टुकडी लेकर बडे अधिकारी पहुंच गए । जब बात नहीं बनी तो पुलिसको कुछ बल प्रयोग करना पडा ।
पिछले दिनों उज्जैनमें भी हिन्दूवादी सङ्गठनकी यात्राके समय बेगमबागमें जमकर पत्थर चले थे, जिसके पश्चात उज्जैनमें तनावकी स्थिति उत्पन्न हो गई थी । वहां भी बेगमबाग क्षेत्रमें राम मन्दिर निर्माणको लेकर धन संग्रह करनेके लिए निकले हिन्दूवादी कार्यकर्ताओंकी यात्रापर पथराव और गाडियोंमें तोडफोडकी गई थी ।
उज्जैन हो या इन्दौर, वैधानिक रीतिसे मन्दिर निर्माणके लिए धन संग्रह करनेवाले कार्यकताओंपर आक्रमण करना निकृष्ट कृत्य है जो म्लेच्छ वर्ग कर रहा है । इस मानसिकताको सभी हिन्दू जितनी शीघ्र समझ लेंगे, उतने ही सुरक्षित रहेंगे । वैसे म.प्र. के शिवराज शासनने प्रकरणमें कठोर कार्यवाही करते हुए अनेक लोगोंको बन्दी बनाया है और उनके भवन गिरानेके भी समाचार प्राप्त हुए हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply