केजरीवाल सहित ‘आप’के सभी मन्त्रियोंके घरोंकी जांच हो तो प्राप्त हो सकते हैं अनेक ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’ : कपिल मिश्रका वक्तव्य
०८ मई, २०२१
देहलीमें नवनीत कालराके खान चाचा ‘रेस्टोरेन्ट’में ९६ ‘ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर्स’ प्राप्त होने और और देहलीके खाद्य मन्त्री इमरान हुसैनको ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’के भण्डारण करनेपर देहली उच्च न्यायालयका आदेश मिलनेके उपरान्त अरविंद केजरीवाल शासन चारों ओरसे घिर गया है ।
भाजपा नेता कपिल मिश्रने कहा कि देहलीके मन्त्री ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’का भण्डारण कर रहे हैं । ऐसेमें क्या ६३० लोगोंकी मृत्युका दायित्व इन व्यक्तियोंपर नहीं आएगा ? क्या यह हत्या नहीं है ? क्या इसे सुनियोजित रूपसे हत्या नहीं कहा जाएगा । उन ‘सिलेंडर’से अनेक लोगोंके प्राण बच जाते जो केजरीवालके मन्त्री इमरान हुसैनके घरपर रखे हुए थे ।
देहलीमें हुई मौतोंके पीछे कोई षड्यन्त्र है या कोई राजनीतिक छल है; अतः पुलिसको अरविंद केजरीवाल सहित सभी मन्त्रियोंके घरोंकी जांच-पडताल करनी चाहिए ।
कपिल मिश्र की मांग उचित है और इसका समर्थन किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply